अभिषेक पूर्णिमा
भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पिहोवा में सम्मान समारोह, जिला प्रधान व नगर पालिका चेयरमैन रहे मौजूद
पिहोवा, 10 जुलाई : पिहोवा स्थित सिंचाई विभाग के विश्रामगृह में भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में भाजपा के नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला प्रधान तजेंद्र खैहरा 'गोल्डी', नगर पालिका प्रधान आशीष चक्रपाणि तथा महिला मंडल की अध्यक्ष गीता शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
भाजपा के जिला अध्यक्ष तजेंद्र सिंह खैहरा गोल्डी ने बताया की अर्जुन त्यागी को भाजपा कुरुक्षेत्र जिले का नया जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है, जबकि साधु सैनी को सचिव व सतपाल सिंह को जिला उपाध्यक्ष और हनु चक्रपाणि को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की "मन की बात" कार्यक्रम का जिला प्रभारी बनाया गया है। नगरपालिका प्रधान आशीष चक्रपाणि ने “मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली का आभार व्यक्त करते हुए कहा की पार्टी ने कार्यकर्ताओं की मेहनत और निष्ठा को सम्मान दिया। पार्टी ने जिन साथियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं, वे सभी लंबे समय से निस्वार्थ भाव से संगठन के लिए कार्य कर रहे हैं। यह सम्मान सिर्फ पद नहीं, बल्कि जिम्मेदारी का प्रतीक है।
भाजपा महिला मंडल की अध्यक्ष व जिला कष्ट निवारण समिति हरियाणा सरकार की सदस्य गीता शर्मा ने कहा कि, “पार्टी के इस विश्वास को हम सभी साथी एकजुट होकर और अधिक मेहनत से निभाएंगे। भाजपा एक विचारधारा है, और यह नियुक्तियां विचारधारा के प्रति समर्पण को सम्मानित करती हैं।”
समारोह में सभी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष प्रिंस मंगला, मंडल महामंत्री गुलशन शर्मा, नगर पालिका उप प्रधान प्रतिनिधि सुरेंद्र ढींगरा, विशाल सौदा, व समस्त भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहें l
