रुग्ण गौशाला में घायल गायों के उपचार हेतु भारत विकास परिषद ने दी दवाईयां


अभिषेक पूर्णिमा/राजेश वर्मा 

पिहोवा, 14 जुलाई। भारत विकास परिषद के स्थापना दिवस पर भाविप शाखा पिहोवा द्वारा हर हर महादेव रुग्ण गौशाला में सड़कों पर घायल होने वाली गायों के इलाज में काम आने वाली दवाइयां वितरित की गई। जिसमें मेघराज गर्ग का विशेष सहयोग रहा। इसके साथ ही गाय के खाने के लिए गुड़ की सेवा वेद प्रकाश गर्ग  द्वारा की गई। अन्य सदस्यों ने भी इस कार्य में हिस्सा लिया। शाखा के प्रधान नवीन गर्ग ने इस विषय पर सभी को गाय की सेवा के लिए जागरूक होने का संदेश दिया और गाय की सेवा के लिए बढ़-चढ़कर आगे आने के लिए भी कहा। नवीन गर्ग ने कहा कि गाय सेवा सबसे बड़ी सेवा है।गौशाला के प्रधान पराग धवन, डॉ गौरव और व्यवस्था प्रमुख सुकेश तनेजा ने भाविप के सभी सदस्यों का धन्यवाद व्यक्त किया। इस मौके पर परिषद के अन्य सदस्य सचिव निपुण गर्ग, कोषाध्यक्ष रामबिलास मित्तल, पूर्व प्रधान ज्ञान भूषण पपनेजा, प्रकाश वर्मा, अजय गर्ग, राकेश खुराना, देव पूर्णिमा, सतीश छाबड़ा, मनसा राम, अजय रोहिला, बलविंद्र सैनी और अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। 


Post a Comment

Previous Post Next Post