भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली ने की संगमेश्वर धाम में पूजा अर्चना


अभिषेक पूर्णिमा 

--तत्पश्चात मंडल अध्यक्ष प्रिंस मंगला‌, हनु चक्रपाणि द्वारा अनेकों ने किया 
 बडौली   का स्वागत
पिहोवा, 12 जुलाई भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली व वरिष्ठ भाजपा नेता जय भगवान शर्मा श्री संगमेश्वर धाम अरुणाय पहुंचे, जहां उन्होंने श्रावण माह को लेकर भगवान शिव के शिवलिंग पर श्रद्धापूर्वक ब्राह्मणों के मंत्राचारणों के बीच पूजा अर्चना की। पूजा के पश्चात उन्होंने उन्होंने महंत विश्वनाथ गिरी व थानापति धीरज पुरी का आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं सेवादल प्रबंधक भूषण गौतम ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि श्रावण मास का  सनातन धर्म में विशेष महत्व दिया गया है और सनातनी लोग इसे अति पवित्र भी मानते हैं। इस माह में पावन धार्मिक स्थल से श्रद्धालु कांवड़ लेकर आते हैं और  इस माह में हर तरफ बंब बंब भोले की गूंज सुनाई देती है और पूरा वातावरण भक्तिमय दिखाई देता है। श्री संगमेश्वर धाम अरुणाय  पहुंचने पर उन्हें बहुत खुशी हुई और भगवान भोले के चरणों में पूजा करके मन प्रफुल्लित हो गया।
                     अरुणाय धाम में पूजा अर्चना करने के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली सरस्वती तीर्थ पर माथा टेक जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रिंस मंगला के निवास एवम भाजपा मन की बात प्रमुख हन्नु चक्रपाणि के प्रतिष्ठान पर पहुचे, जहा पर कार्यकर्ताओं द्वारा बड़ोली का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।   

      प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने कहा कि आप पार्टी से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बार बार विदेशी दौरों पर जो टिप्पणी की गई है,उसकी वह निंदा करते हैं। टिप्पणी से एक सौ चालीस करोड़ लोगों के दिलों को ठेस पहुंची है। यही हरकत कांग्रेस भी करती है। उन्होंने कहा कि माननीय नरेंद्र मोदी विदेशों में जाने वाले आम आदमी नहीं, बल्कि भारत देश के प्रधानमंत्री हैं जिनका दूसरे देशों ने सर्वोच्च सम्मान किया है और उनके विदेश जाने से भारत का सम्मान बढ़ा है। उनकी बदौलत आज विदेशों में हमारे देश का लोहा माना  जाता है। जो टिप्पणी मुख्यमंत्री भगवंत मान ने की है उसके लिए उन्हें एक सौ चालीस करोड़ लोगों से माफी मांगनी  चाहिए।
                                इस मौके पर जिला परिषद चेयरमैन कंवलजीत कौर, नपा चेयरमैन आशीष चक्रपाणी, संगमेश्वर सेवादल प्रबंधक भूषण गौतम, मुख्यमंत्री के मीडिया कॉर्डिनेटर तुषार सैनी, पवन शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि सुरेंद्र ढींगरा, जिलाध्यक्ष तेजेंद्र गोल्डी,भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रिंस मंगला, अर्जुन त्यागी, बाबूराम रुआ, गुरनाम मलिक, लव तलवार, महामंत्री गुलशन शर्मा, बाखली मंडल अध्यक्ष सुखबीर सिंह इसाक, महामंत्री कृष्ण मोर, सतीश सैनी, महामंत्री साहिल सैनी, संजय ककराली, मोनू, सुशील गर्ग,अंकुर सिंगला सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे। 

फोटो में संगमेश्वर धाम में पूजा अर्चना करते एवं मंडल अध्यक्ष प्रिंस मंगला का अभिवादन स्वीकार करते भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली।


Post a Comment

Previous Post Next Post