नव वर्ष के आगमन पर शिव सेना हिंदुस्तान के 22वें स्थापना दिवस पर भव्य आयोजन
शिव सैनिकों और शहर के गणमान्य लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
ब्यूरो चीफ राजेश वर्मा। कुरुक्षेत्र भूमि
पिहोवा,
शिव सेना हिंदुस्तान हरियाणा अध्यक्ष जगीर मोर के नेतृत्व में नव वर्ष के शुभ अवसर पर शिव सेना हिंदुस्तान के 22वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य और गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें शिव सैनिकों सहित शहर के प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस आयोजन के दौरान संगठन के गौरवशाली इतिहास और हिंदुत्व की रक्षा के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को रेखांकित किया गया। उपस्थित शिव सैनिकों और गणमान्य अतिथियों ने संगठन की नीतियों और उद्देश्यों पर विचार-विमर्श किया तथा देश और समाज की सेवा के लिए अपने संकल्प को दोहराया। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया और मां भगवती का पूजन कर आशीर्वाद लिया। जिससे पूरा माहौल भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बन गया।
इस अवसर पर सुरेंद्र शर्मा जिला प्रभारी, रोशन शर्मा शहरी प्रधान , राजीव जोनी , संजू गिरी , पूर्ण , पंडित विनोद कुमार, पंडित राकेश टोनी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Tags
पिहोवा