महंत भीम पुरी के आशीर्वाद से 7 फरवरी शुक्रवार से 11 फरवरी मंगलवार तक महायज्ञ का आयोजन


श्रद्धा एवं उल्लास से मनाया जाएगा 28वा पंच दिवसीय मां बगलामुखी प्रकटोत्सव: विकल चौबे
मंदिर परिसर में महायज्ञ मंडप को सुंदर ढंग से सजाया जा रहा है 

राजेश वर्मा। कुरुक्षेत्र भूमि 
पिहोवा, 5 फरवरी
 पीतांबरा पीठ मां बगलामुखी मन्दिर धनीरामपुरा में 28वां पंच दिवसीय मां बगलामुखी प्रकटोत्सव महायज्ञ बड़े ही श्रद्धा एवं हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। जानकारी देते हुए मंदिर के सेवक एवं गांव धनीरामपुरा के सरपंच विकल कुमार चौबे ने बताया कि महंत रविंद्र पुरी,धाम के संस्थापक एवं अध्यक्ष महंत बंसी पुरी महाराज, महंत विश्वनाथ गिरी अरुणाय, एवं व्यवस्थापक व मंदिर के महंत भीम पुरी महाराज के आशीर्वाद से 7 फरवरी शुक्रवार से 11 फरवरी मंगलवार तक पांच दिवसीय मां बगलामुखी प्रकोत्सव महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। जिसमें दूर दराज से श्रद्धालु एवं यजमान महायज्ञ में आहुति डालेंगे। उन्होंने बताया कि 7 फरवरी को सर्वप्रथम ध्वजारोहण दुर्गा पूजन मां बगलामुखी पूजन एवं अभिषेक के पश्चात कलश यात्रा व मंडप प्रवेश होगा। इस भव्य कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में महायज्ञ मंडप को सुंदर ढंग से सजाया जा रहा है इसके साथ श्रद्धालुओं की सुख सुविधाओं के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। सरपंच विकल चौबे ने बताया कि महायज्ञ में यज्ञाचार्य पंडित अभिषेक कुश सहित अनेक ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोंचारण कर श्रद्धालुओं द्वारा आहुति डलवाई जाएगी। कार्यक्रम में हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल, दिल्ली, उत्तर प्रदेश सहित अनेक राज्यों के लोग महायज्ञ में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि महायज्ञ में मुख्यातिथि के रूप में प्रदेश के कृषि एवं पशुपालन मंत्री श्याम सिंह राणा, कुरुक्षेत्र सांसद नवीन जिंदल, पिहोवा के विधायक मनदीप सिंह चट्ठा, हिसार के सांसद जयप्रकाश, पंजाब के पूर्व विधायक मदनलाल जलालपुर, भाजपा नेता जय भगवान शर्मा डीडी सहित अनेकों गणमान्य लोग शामिल होंगे।कार्यक्रम में रोजाना विशेष भंडारे का आयोजन होगा। इसके अतिरिक्त महायज्ञ में अखाड़े के संत महात्मा शामिल होंगे। महंत भीम पुरी ने बताया कि मां बगलामुखी की पूजन एवं हवन से जहां मानव को सुख शांति की प्राप्ति होती है वही मां बगलामुखी सभी दुखों को दूर कर उनके दुश्मनों का भी विनाश करती है। सभी देवियों में मां बगलामुखी की पूजा सर्वश्रेष्ठ है।
             सरपंच विकल चौबे ने बताया कि महंत भीम पुरी के आशीर्वाद से गांव धनीरामपुरा में स्थित सिद्ध पीठ मां बगलामुखी मन्दिर के कारण गांव धनीरामपुरा की आस पास के पूरे क्षेत्र में की एक अलग की पहचान बनी हुई है। इस पीठ में आसपास के सभी राज्यों के विधायक, मंत्रीगण, उच्चाधिकारी सहित समाजसेवी संस्थाओं के सदस्य एवं राजनीतिक लोग मां बगलामुखी प्रकटोत्सव  शीश नवाने व महायज्ञ में आहुति डालने के लिए विशेष रूप से शिरकत करेंगे। उन्होंने नगर वासियों से आह्वान किया कि वह मां बगलामुखी महायज्ञ में शामिल होकर अपने जीवन को सफल बनाने के लिए महायज्ञ में आहुति डालें। इस अवसर पर स्वामी अमरपुरी, स्वामी भोलापुरी, स्वामी परमानंद पुरी, स्वामी शिवदयाल पुरी, स्वामी धर्मराज पुरी, गंगा प्रसाद तिवारी, अखिलेश तिवारी,पं गीता राम, पं राम शंकर, दीपक अत्री, आकाश द्विवेदी, पं नितेश, रमाकांत तिवारी,  अनेक श्रद्धालु उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post