धनी रामपुरा में शुरू हुआ पांच दिवसीय माता बगलामुखी प्रकटोत्सव महायज्ञ

>>>>प्रथम दिन राज्य मंत्री संदीप सहित भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी ने लगाई हाजरी
राजेश वर्मा।
पिहोवा 19 फरवरी

 गांव धनीरामपुरा स्थित मां पितांबरा पीठ बगलामुखी धाम में पांच दिवसीय मां बगलामुखी प्रकटोत्सव महायज्ञ सोमवार से शुरू हुआ। मंदिर के संस्थापक महंत बंसी पुरी एवं संचालक महंत भीम पुरी के सानिध्य में चलने वाले कार्यक्रम के पहले दिन भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद नायब सैनी, राज्य मंत्री संदीप सिंह, विधायक सुभाष सुधा व जिलाध्यक्ष रवि बतान सहित कई हस्तियों ने माथा टेका।
राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कहा कि मां भगवती बगलामुखी की साधना करने से साधक की सभी आध्यात्मिक और भौतिक इच्छाएं मां पूरी करने में देरी नहीं करती। मां बगलामुखी का महत्व समस्त देवियों में सबसे विशिष्ट माना गया है। महंत भीम पुरी ने बताया कि पिछले कई वर्षों से लगातार माता बगलामुखी प्रकटोत्सव महायज्ञ करवाया जा रहा है, जो 23 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विद्वान ब्राह्मणों द्वारा यज्ञ में लाखों आहुतियां डाली जाएगी।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी ने कहा कि मां बगलामुखी की आराधना से जहां मनुष्य को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। शत्रुओं का नाश करती है। मां बगलामुखी प्रकोटत्सव महायज्ञ के पहले दिन संत महात्माओं, यजमानों, श्रद्धालुओं ने महायज्ञ में आहुति डाली। पंडित अभिषेक कुश ज्योतिषाचार्य सहित अनेक विद्वान ब्राहमणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण कर विधिपूर्वक यजमानों के हाथों यज्ञ में आहुति डलवाई। इस मौके पर गांव धनीरामपुरा के सरपंच विकल कुमार चौबे, भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश पुरोहित, सरपंच प्रधान जेपी मेहला, संदीप मोर सरपंच स्योंसर, सुखबीर कलसा, अजय कोरियोग्राफर, महामंत्री गुलशन शर्मा, प्रवीण सैनी धनीरामपुरा व सतीश सैनी सहित कई लोग मौजूद रहे।
Previous Post Next Post