राजेश वर्मा।
पिहोवा,
प्रधानमंत्री श्री नरेंद मोदी द्वारा विकसित भारत 2047 कार्यक्रम के राष्ट्र समर्पण को डीएवी कॉलेज में छात्रों और शिक्षकों द्वारा वेबकास्ट और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के यूट्यूब चैनल के माध्यम से लाइव देखा गया। प्राचार्य प्रो गुरिंदर मक्कड़ ने जानकारी देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति और ज्ञान का संपूर्ण विश्व में लोहा माना जाता है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति और युवाओं की सहभागिता देश को नई बुलंदियों तक ले जाने का कार्य करेगी। युवाओं को शिक्षा और संस्कार के साथ सामाजिक समरसता और सहभागिता का संकल्प ले कर आगे बढ़ना होगा। नया भारत युवाओं का भारत है इसलिए हमे वह सुनिश्चित करना होगा कि युवा शक्ति देश की दशा और दिशा निर्धारित करने के लिए हर सम्भव अवसर प्रदान किया जाए। कॉलेज यूथ रेड क्रॉस प्रभारी प्रो मनोज कुमार ने बताया कि माननीय प्रधान मंत्री जी द्धारा विकसित भारत 2047: यूवाओं की आवाज़ कार्यक्रम के आगाज़ से पहले कॉलेज में छात्रों ने मंथन सत्र का आयोजन किया जिसमें छात्रों को उनके ही साथियों द्वारा डिजिटल इंडिया और विशेषतः डिजिटल लॉकर के विषय में जनकारी दी गई। उन्होंने बताया कि विकसित भारत 2047 को सफल बनाने के लिए कॉलेज परिवार का प्रत्येक सदस्य प्रतिबद्ध है। इस क्रम में जनवरी 2024 में महाविद्यालय द्वारा युवा पखवाड़े का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में कॉलेज स्टॉफ को मिलाकर कुल तीन सौ से अधिक लोगों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।