राजेश वर्मा।
पिहोवा,
अंग्रेजी विभाग डीएवी कॉलेज पिहोवा द्वारा "कवि, कविता और आलोचना" पर परिचर्चा का आयोजन किया गया जिसमें प्रख्यात समकालीन लेखक एवम चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ के अंग्रेज़ी विभाग अध्यक्ष डॉ प्रो विकास शर्मा ने छात्रों को लेखन शैली और साहित्य सृजन की बारीकियों से रूबरू कराते हुए संबोधित किया। प्राचार्य प्रो गुरिंदर मक्कड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि हिन्दी के विख्यात कवि कुमार विश्वास के भाई प्रो विकास शर्मा का कॉलेज में आगमन छात्रों को प्रेरित करेगा। शिक्षण और शोध कार्य के साथ साथ प्रो विकास नौ उपन्यास लिख चुके हैं। छात्रों को संबोधित करते हुए प्रो विकास ने कहा कि प्रत्येक मनुष्य ह्रदय में कवि का वास है। युवाओं को लेखन शैली के विकास के लिए नियमित रूप से अभ्यासरत रहना चाहिए। साहित्य और स्वास का चोली दामन का साथ है। इस अवसर प्रो विकास ने अपनी स्वरचित कविताएं प्रस्तुत की। लेखन हमें जीवन में नईं ऊंचाइयों तक लें जाने कस कार्य करता है। इस अवसर पर डॉ सुनीता चहल ने अंग्रेजी विभाग की उपलब्धियां और गतिविधियां सांझा की। इस अवसर पर विज्ञान संकाय प्रभारी प्रो दीप किरण और प्रो अनु शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। मंच संचालन प्रो मनोज कुमार ने किया और प्रो अजय ने आए हुए अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।