--भाविप ने विद्यालय के 200 जरूरतमंद बच्चों को वर्दियां, जूते जुराब व मयूजिक सिस्टम किया था भेंट
राजेश वर्मा।
पिहोवा, 21 जुलाई
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विद्यालय में निस्वार्थ भाव से सहयोग दे रही भारत विकास परिषद को प्रशंसा पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। जानकारी देते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्य सुशीला गुप्ता ने बताया कि समाजसेवा ही सच्ची सेवा है। समाजसेवा का मतलब सिर्फ दान देना ही नही है बल्कि हर उस जरूरतमंद की सहायता करना है जिन्हें वाकई उस हालातों में मदद की जरूरत है। भारत विकास परिषद संस्था बिना किसी अपेक्षा के सेवा कार्य कर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। प्रधानाचार्य सुशीला गुप्ता ने बताया कि भाविप व अंकित पपनेजा मेमोरियल सेवा फंड द्वारा विगत दिनों लगभग 200 निर्धन विद्यार्थियों को वस्त्र वर्दियां, जर्सी, जूते जुराब के साथ साथ स्कूल को मयूजिक सिस्टम निशुल्क भेंट किया गया था। इन कार्यों के लिए आज विद्यालय में समिति चुनाव के समय भाविप अध्यक्ष ज्ञान ज्ञान भूषण पपनेजा को प्रशंसा पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। भाविप अध्यक्ष पपनेजा ने कहा कि पिछले कईं वर्षों से भाविप संस्था सामाजिक क्षेत्र में सेवा भाव से कार्य कर रही है, जो निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने विद्यालय की प्रधानाचार्य को भविष्य में भी सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर भाविप के पूर्व अध्यक्ष मेघराज गर्ग, प्रैस सचिव देव पूर्णिमा, उपाध्यक्ष अजय रोहिल्ला, सतीश छाबड़ा, पार्षद गगन टांक, अध्यापिका मोनिका अरोड़ा, क्षितिज शर्मा, नर सिंह, संजीव जिंदल, कविता, अनीता सहित अनेक महिलाएं व बच्चे उपस्थित थे।