>>>>>प्रेस वार्ता के दौरान राज्य मंत्री ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां,
>>>>बोले तीसरी बार रिपीट होगी भाजपा सरकार
ब्यूरो चीफ राजेश वर्मा।
पिहोवा,19 जून
पिहोवा,19 जून
राज्य मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने 9 साल के कार्यकाल में प्रत्येक वर्ग के हित में कार्य किया है। उन्होंने कहा कि पिछले 9 वर्ष में भारत को वैश्विक स्तर पर प्रसिद्धि मिली है। जिसके पीछे केवल नरेंद्र मोदी सरकार का विजन है।
राज्य मंत्री संदीप सिंह सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित प्रेस वार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने से वहां पर्यटन को बढ़ावा मिला मिला है। वंदे भारत ट्रेन से जम्मू के धार्मिक स्थलों की यात्रा शुरू हुई है। इसके अलावा अयोध्या में राम मंदिर, प्रत्येक परिवार तक आयुष्मान योजना, हर घर गैस और नल योजना किसानों के समृद्धिकरण के लिए 6000 प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, खिलाडिय़ों के लिए करोड़ों रुपए के पुरस्कार आदि सरकार के 9 साल की उपलब्धियां है।
उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के विभाग ने पूरे देश में सडक़ों का जाल बिछाया है। पिहोवा जैसे छोटे से क्षेत्र से तीन तीन हाईवे इस सरकार के कार्यकाल में होकर गुजर रहे हैं। जिनसे यहां के आर्थिक विकास को भी गति मिली है। इसके उपरांत राज्य मंत्री संदीप सिंह ने गांव सुरमी में ब्लॉक समिति की चेयरपर्सन पिंकी देवी व सोनू सुरमी द्वारा आयोजित जनसभा में भाग लिया।
उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों को विकसित करने में भी सरकार पूरा प्रयास कर रही है। सभी धर्मों के स्थलों का समान रूप से विकास किया जा रहा है। कुछ समय पूर्व केंद्र सरकार ने करतारपुर कॉरिडोर शुरू करके सिख संगत को अपने गौरवमई इतिहास से रूबरू होने का अवसर प्रदान किया। इसके अलावा जम्मू कश्मीर में माता वैष्णो देवी तक वंदे भारत ट्रेन एवं अटल टनल योजना से हिमाचल प्रदेश और जम्मू के तीर्थ एवं पर्यटक स्थलों को हाईवे के जरिए कनेक्ट करना भी भाजपा की देन है। उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव में भाजपा तीसरी बार सरकार बनाएगी। इस मौके पर लोगों की ओर से उनका जोरदार अभिनंदन किया गया।