मार्केट कमेटी से सेवानिवृत्ति पर चौकीदार करनैल सिंह और स्वीपर जयपाल को दी विदाई


पिहोवा । 
मार्केट कमेटी में कार्यरत चौकीदार करनैल सिंह और स्वीपर जयपाल सेवानिवृत हुए। चेयरमैन तरणदीप सिंह वड़ैच की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में दोनों कर्मचारियों को विदाई दी गई । 

                    चेयरमैन तरणदीप सिंह वडैच ने कहा कि दोनों कर्मचारियों ने अपने कार्यकाल में अपने दायित्व के प्रतिपूरी लगन और ईमानदारी से कार्य किया। ऐसे मेहनती लोगों की बदौलत कोई भी संस्थान तेजी से तरक्की करता है। 

                   इस अवसर पर मंडी प्रधान नवीन गर्ग, सचिन चंद्र सिंह, अकाउंटेंट सुमित कुमार, निर्मल सिंह, संदीप, सतपाल, मनोज कुमार व अरविंद सहित कई कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहे ।

Previous Post Next Post