अभिषेक पूर्णिमा
पिहोवा : निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर शहर में धार्मिक, सामाजिक संस्थाओं तथा दानवीर लोगों द्वारा विभिन्न स्थानों पर छबीलें लगाई गईं।
इस दौरान राहगीरों को ठंडा शरबत, जूस व शीतल पेय पदार्थ वितरित किए गए, वहीं कई स्थानों पर कुल्फी, जलजीरा एवं अन्य फलों का वितरण कर सेवा भाव के साथ पुण्य अर्जित किया गया।
सरस्वती तीर्थ सेवादल के प्रधान गोपाल कौशिक ने कहा मान्यता है कि जो श्रद्धालु वर्षभर की सभी एकादशियों का व्रत नहीं रख पाते, उन्हें केवल निर्जला एकादशी का व्रत करने से सभी एकादशी व्रतों के समान पुण्य फल प्राप्त होता है।
एकादशी मनुष्य की समस्त आधि- व्याधियों को नष्ट कर उन्हें खुशहाल व सुखमय जीवन प्रदान करती है।
अलसुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। लोगों ने पानी से भरे घड़े, हाथ के पंखे व फल इत्यादि ब्राह्मणों को दान कर पुण्य कमाया।
मेंन चौंक स्थित श्री दक्षिणामुखी हनुमान मंदिर की ओर से महंत महावीर दास के सानिध्य एंव पुजारी प्रवीण शर्मा की देखरेख में ठंडा मीठा शरबत की छबील लगाई गई।
वहीं दूसरी और मेंन बाजार में सब्जी मंडी के नजदीक संजीव खन्ना, अनिल खन्ना, की ओर से भी ठंडा जलजीरा राहगीरों को परोसा गया। इस मौके पर विनोद, सुनील, पंडित जी चाय वाले, जुगलजीत, प्रदीप, मदन आदि सेवादार उपस्थित रहे।
