पिहोवा 23 जून(अभिषेक पूर्णिमा) पिहोवा में बिजली विभाग की एएचपीसी वर्कर यूनियन द्वारा आज उपमंडल अधिकारी, सब अर्बन सब डिवीजन नंबर-1, मुर्तजापुर के कार्यालय के समक्ष कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर गेट मीटिंग आयोजित की गई। गेट मीटिंग की अध्यक्षता सब यूनिट प्रधान श्री मुकेश गोस्वामी ने की तथा संचालन सब यूनिट सचिव श्री सुरेन्द्र कुमार ने किया।
गेट मीटिंग में कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। यूनियन ने कहा कि डेरा बाजीगर को शिकायत केंद्र भेरियां के अधीन आदेश अनुचित हैं, क्योंकि भेरियां केंद्र काफी दूर पड़ता है जबकि उसके निकट अन्य शिकायत केंद्र उपलब्ध हैं।
यूनियन ने राहुल ALM के जीएससी से भेरियां तबादले का भी विरोध किया। वक्ताओं ने कहा कि एक ओर जीएससी में कार्यभार अधिक होने पर एमसीओ का कार्य भी शिकायत केंद्रों पर संचालित होने की बात कही जा रही है, वहीं दूसरी ओर वहां से कर्मचारी को हटाया जा रहा है। इससे कर्मचारियों में रोष व्याप्त है।
यूनियन ने मांग की कि एमसीओ का कार्य जीएससी में ही संचालित किया जाए तथा मेडिकल डिस्क की समस्या से पीड़ित कर्मचारी महेन्द्र वर्मा AFM को कार्यालय में बैठकर किए जाने वाले कार्य की जिम्मेदारी दी जाए।
यूनिट सचिव श्री गुरचरण संधू ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों का समाधान वार्ता के माध्यम से शीघ्र किया जाए। यदि मांगों का समाधान नहीं हुआ तो यूनियन को अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
इस अवसर पर यूनिट प्रधान श्री जोगिन्द्र सिंह, श्री अनिल कुमार, श्री राहुल, श्री प्रदीप साहारण, श्री सौरभ पठानिया, श्री पंकज पुरी, श्री बलवान, श्री हवा सिंह, श्री ईश्वर सिंह, श्री करण भारद्वाज, श्री बंटी पाल, श्री सतीश, श्री मौसम, श्री रमेश, श्री दीपक सैनी, श्री वरुण गुप्ता सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
Tags
Pehowa