नेता प्रतिपक्ष चौ. भूपिंदर हुड्डा की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित


अभिषेक पूर्णिमा/
राजेश वर्मा

चंडीगढ़चंडीगढ़ में नेता प्रतिपक्ष चौ. भूपिंदर सिंह हुड्डा जी की अध्यक्षता में आयोजित कांग्रेस विधायक दल (CLP) की महत्वपूर्ण बैठक की गई

बैठक की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय चौ. भजनलाल जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर की गई।
बैठक में प्रदेश से जुड़े विभिन्न जनहित के मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा हुई। महंगाई, पेट्रोल-डीजल एवं LPG की बढ़ती कीमतें, पेपर लीक, भर्ती रद्द होने की घटनाएं, बैंक घोटाले, कानून-व्यवस्था की स्थिति, बिजली-पानी की समस्याएं तथा आमजन से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
साथ ही SIR (मतदाता सूची पुनरीक्षण) अभियान को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। यह सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया कि कोई भी पात्र मतदाता अपने मतदान के अधिकार से वंचित न रहे तथा मतदाता सूची में किसी प्रकार की अनियमितता न होने पाए।
कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता की आवाज़ बनकर उनके अधिकारों, लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की रक्षा के लिए संघर्षरत रही है और आगे भी पूरी मजबूती के साथ यह लड़ाई जारी रखेगी।
Previous Post Next Post