विश्व में ख्याति प्राप्त कर चुकी है भारत की योग प्रणाली: श्रवण गर्ग


अभिषेक पूर्णिमा

अनाज मंडी में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

पिहोवा, 21 जून प्रत्येक वर्ष 21 जून को पूरा देश ही नहीं बल्कि विश्व के कई देशों में भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में इसका प्रस्ताव दिया था।
 
             यूनाइटेड नेशन ने इस प्रस्ताव को स्वीकार किया और दुनियाभर में प्रत्येक वर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस  के रूप में मनाया जा रहा है। 

               खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी विवेक कुमार ने गो सेवा आयोग चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग का अनाज मंडी पिहोवा में पहुंचने पर पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

              गो सेवा आयोग चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग रविवार को पिहोवा अनाज मंडी में आयोजित किए गए 12 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नागरिकों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग के विशेषज्ञों से योग का आरंभ करने का अनुग्रह किया। उन्होंने कहा कि योग शब्द संस्कृत शब्द युज से लिया गया है,जिसका अर्थ है एक साथ होना। 

             योग हमारे शरीर,मन और आत्मा को एक साथ जोडऩे का एक तरीका है। यह जीवन जीने का ऐसा अनूठा तरीका है,जो हमें शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से स्वस्थ रहने में मदद करता है। योग केवल शरीर की कुछ मुद्राओं या आसन तक सीमित नहीं है। बल्कि यह हमें स्वस्थ और संतुलित जीवन जीना सिखाता है। यह हमें अपनी सांसें, विचारों और भावनाओं को नियंत्रित करना सिखाता है। इससे हम सभी परिस्थितियों में शांत रहना और अपना ध्यान केंद्रित करना सीखते हैं।
उन्होंने कहा कि योग के कई लाभ हैं। यह हमें शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से सतर्क और आध्यात्मिक रूप से जागरूक रहने में मदद करता है। 


               योग हमें स्ट्रेस, टेंशन और डिप्रेशन को कम करने में मदद करता है। योग बच्चों के लिए भी फायदेमंद है। यह बच्चों की एकाग्रता, याददाश्त और स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसके साथ ही यह उनकी शारीरिक फिटनेस, मानसिक स्वास्थ्य और आध्यात्मिक जागरूकता को बेहतर बनाने में भी उनकी मदद करता है। 
           
             उन्होंने कहा कि हम सबको योग को अपनी डेली लाइफ में अपनाने का संकल्प लेना है। इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करें और एक स्वस्थ और खुशहाल जीवन की ओर कदम बढ़ाएं। इसके साथ-साथ योग का संदेश अन्य लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास करें।

               नगर पालिका प्रधान आशीष चक्रपाणि ने चैयरमेन श्रवण कुमार गर्ग का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को विश्व में दोबारा से एक नई पहचान देने की जो पहल की है, उसी के चलते प्रत्येक वर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पूरे विश्व में मनाया जाता है। योग न केवल भारत का होकर अब पूरे विश्व में अपनाया जा रहा है। बहुत से विदेशी लोग अपनी दिनचर्या की शुरुआत योग से ही करते हैं। उन्होंने सभी आए हुए लोगों को योग को अपनी दिनचर्या में अपनाने के लिए अपील की तथा अपनी जीवन शैली को सुधारने बारे कहा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लोगों को लाइव टेलीकास्ट में सम्बोधित किया तथा योग की विशेषताओं के बारे में अवगत करवाया।


              पतंजलि जिला प्रभारी योग संस्थान बलविंद्र सिंह योग विशेषज्ञ ने मंत्रोच्चारण के साथ योग शुरू करवाया। इसके अतिरिक्त योग संस्थान के बलविंद्र ने स्कंध संचालन, कटी चालन, घुटना संचालन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्ध चक्रासन, त्रिकोणासन, भद्रासन योग क्रियाओं से लोगों को योग करवाया। भारतीय योग संस्थान से पूनम गर्ग ने सेतुबंधासन, उत्तानपादासन, अर्धहलासन, पवनमुक्तासन करवाया। इस अवसर पर आयुष विभाग की तरफ से शहरानिया कार्य करने वाले को सम्मानित किया गया।

              इस मौके पर मार्किट कमेटी प्रधान तरुणदीप वड़ैच,अनाज मंडी प्रघान नवीन गर्ग, पिहोवा खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी विवेक कुमार,नगरपालिका पूर्व प्रधान अशोक सिंगला,मंडल अध्यक्ष बाबूराम,डा.सतीश सैनी,सुखबीर सैनी,भाजपा नेत्री गीता शर्मा,रामधारी शर्मा,युधिष्ठिर बहल,गुरनाम सिंह मलिक,पिहोवा नायब तहसीलदार सागर मल,पिहोवा एसएचओ सुनील वत्स,मार्किट कमेटी सचिव चन्द्र सिंह,डॉ प्रणव सिंह,फार्मासिस्ट विजय कुमार,फार्मासिस्ट राजीव कुमार, मुख्य अध्यापक बक्सी कुमार,कृष्ण कुमार,सहित सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में भाग लिया।

Previous Post Next Post