कुरुक्षेत्र, 4 जून।
भारतीय योग संस्थान, (पंजी.) के कृष्ण जिला के कुटिया क्षेत्र के अंतर्गत ज्योति नगर स्थित पार्क में पॉच दिवसीय मोटापा एवं हड्डी रोग निवारण शिविर के चौथे दिन हरियाणा योग आयोग के वरिष्ठ सदस्य एवं भारतीय योग संस्थान के हरियाणा प्रांत के पूर्व संगठन मंत्री डॉ. मनीश कुकरेजा सदस्य हरियाणा योग आयोग एवं पूर्व संगठन मंत्री भारतीय योग संस्थान हरियाणा रहे। महृषि पतंजलि नमन के पश्चात "सुबह सवेरे लेकर तेरा नाम प्रभु" के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । इससे पूर्व संस्थान की वरिष्ठ शिक्षिका ऊषा शर्मा ने सूक्ष्म क्रियायों का अभ्यास मनोयोग से कराया । मुख्य अतिथि ने ताड़ आसन, कोण आसन, सर्प आसन, पवन मुक्त आसन व शव आसन का अभ्यास तथा हास्य आसन के अंतर्गत हिंदी भाषा के स्वरों के साथ "ह" व्यंजन के मेल से उत्पन्न विभिन्न ध्वनियों के माध्यम से हंसी का सुंदर अभ्यास कराया । सगर्भ प्राणायाम के अंतर्गत तालबद्ध प्राणायामं में गायत्री मंत्र के साथ पूरक, आंतरिक कुम्भक, रेचक व बाह्य कुम्भक का अभ्यास साधकों ने अत्यंत रूचिपूर्वक किया तथा यौगिक श्वासों किस प्रकार दीर्घ आयु करने में सहायक हो सकते हैं के महत्त्व को आत्मसात किया। इस विषय का विभिन्न प्रयोगों के माध्यम से क्रियात्मक रूप से बोध कराया गया। ध्यान प्रक्रिया के अंतर्गत नाद योग का अभ्यास कराते हुए वेणु अर्थात बांसुरी की स्वर लहरियों में "इतनी शक्ति हमे देना दाता मन का विश्वास कमजोर हो ना" वादन कर सभी के आनंद को परम आनंद में परिवर्तित कर दिया। कार्यक्रम के अंत में संगठन के महत्व को समझाते हुए डॉ कुकरेजा ने बताया कि संस्थान द्वारा लगभग 4500 केंद्रों का भारत में था लगभग 60 केंद्र विदेशों में निःशुल्क रूप से संचालित किये जा रहे हैं तथा लाखों लोग इससे लाभान्वित हो रहे हैं। कृष्ण जिला के प्रधान देवी दयाल सैनी व कुटिया क्षेत्र के प्रधान जितेंद्र तलवार ने सभी आए लगभग 50 साधक व साधिकाओं का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए मुख्य अतिथि व उनके साथ आए देवेंद्र जी का विशेष रूप से आभार प्रकट किया गया।