प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने सरकार द्वारा एग्री डिस्कॉम लागू करने के फैसले का विरोध करते हुए नारेबाजी की तथा एग्री डिस्कॉम संबंधी नोटिफिकेशन की प्रतियां जलाकर अपना रोष प्रकट किया।
यूनिट सचिव गुरचरण संधु ने कहा कि एग्री डिस्कॉम लागू करने से बिजली निगमों के निजीकरण का रास्ता खुलेगा तथा कर्मचारियों और उपभोक्ताओं दोनों के हित प्रभावित होंगे। उन्होंने सरकार से इस निर्णय को तुरंत वापस लेने की मांग की। नेताओं ने कहा कि बिजली कर्मचारियों का आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक एग्री डिस्कॉम संबंधी निर्णय वापस नहीं लिया जाता।
प्रदर्शन में यूनिट के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और एकजुट होकर सरकार को चेतावनी दी कि कर्मचारियों के हितों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस मौके पर बंटी पाल, अनिल, राहुल, प्रदीप सहारण,पंकज पूरी, सौरभ पठानिया, दिनेश , विजय, सुनील, सतीश, लवली, बलवान आदि कर्मचारी उपस्थित।