नवीन जिंदल फाउंडेशन द्वारा नानकपुरा व चुनियां फार्म में निशुल्क मेडिकल शिविर आयोजित, दर्जनों ग्रामीणों ने उठाया लाभ


अभिषेक पूर्णिमा

पिहोवा, 16 जून। समाजसेवा और जनकल्याण के उद्देश्य से नवीन जिंदल फाउंडेशन की ओर से गांव नानकपुरा एवं चुनियां फार्म में निशुल्क मेडिकल शिविर का आयोजन किया गया। 
 
                      शिविर में ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श, आवश्यक जांच तथा निशुल्क दवाइयां उपलब्ध करवाई गईं। 

                  फाउंडेशन की मेडिकल वैन के माध्यम से आयोजित शिविर में डॉ. पूर्ण मल के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करते हुए गांव नानकपुरा में 15 लोगों के स्वास्थ्य की जांच करके उनमें निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। जबकि 6 लोगों के लैब टेस्ट करवाए गए। इसी प्रकार चुनियां फार्म में 24 लोगों को दवाइयां उपलब्ध करवाई गईं और 3 लोगों के लैब टेस्ट किए गए।

                शिविर के दौरान ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता भी प्रदान की गई और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करवाने की सलाह दी गई। दोनों स्थानों पर आयोजित शिविरों में कुल मिलाकर लगभग 50 लोगों ने लाभ प्राप्त किया। 

                 सांसद कार्यालय के प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि 17 जून को सांसद कार्यालय, जिंदल हाउस, मोहन नगर में दिव्यांगजनों के लिए विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में पात्र दिव्यांग व्यक्तियों को उनकी आवश्यकता के अनुसार विभिन्न सहायक उपकरण उपलब्ध करवाने के लिए उनका रजिस्ट्रेशन किया जाएगा तथा साइज इत्यादि लिए जाएंगे।  जिससे कि वे अपने दैनिक जीवन को अधिक सुगमता से संचालित कर सकें।

                उन्होंने ग्रामीणों को नवीन जिंदल यशस्वी छात्रवृत्ति योजना की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस योजना का उद्देश्य मेधावी एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान करना है। पात्र विद्यार्थी योजना का लाभ लेकर अपनी उच्च शिक्षा के सपनों को साकार कर सकते हैं। 

             ग्रामीणों ने नवीन जिंदल फाउंडेशन द्वारा स्वास्थ्य एवं सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की।
Previous Post Next Post