डीडी शर्मा की अध्यक्षता में पिहोवा में दोहरी खुशी, भाजपा की बंपर जीत का जश्न और मनोहर लाल खट्टर का जन्मदिन उत्साह से मनाया गया


अभिषेक पूर्णिमा 
पिहोवा, 5 मई। कुरुक्षेत्र रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में आज भाजपा के वरिष्ठ नेता पंडित जय भगवान शर्मा डीडी की अध्यक्षता में पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर का जन्मदिन बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक एवं बंपर जीत की खुशी भी कार्यकर्ताओं ने जोरदार तरीके से मनाई। कार्यालय परिसर में ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच लड्डू बांटकर कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न साझा किया।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं का जोश देखने लायक था। “भारत माता की जय” और “भाजपा जिंदाबाद” के नारों से पूरा माहौल देशभक्ति और उत्साह से भर गया। बड़ी संख्या में भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ता इस आयोजन में मौजूद रहे।

इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता पंडित जय भगवान शर्मा डीडी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में पार्टी की जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत, संगठन की मजबूती और नेतृत्व पर जनता के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि ऐसा उत्साह और एकता ही भारतीय जनता पार्टी की असली ताकत है, जो देश को विकास और मजबूती की दिशा में आगे बढ़ा रही है।

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की और कहा कि उनके नेतृत्व में हरियाणा ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं।

इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर जन्मदिन की खुशियां मनाईं और पार्टी की जीत पर गर्व व्यक्त किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post