अभिषेक पूर्णिमा
समाज के विकास एवं एकता को मजबूत करने के लिए मिलकर कार्य करने का लिया संकल्प
पिहोवा, 4 मई। पिहोवा स्थित किसान रेस्ट हाउस में मेघ आर्य समाज द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता आल इंडिया मेघ सभा (रजि. 1090) हरियाणा यूनिट के प्रधान श्री राजेंद्र पाल आर्य ने की। बैठक के दौरान पिहोवा ब्लॉक में उप प्रदान महिंदर सिंह आर्य जिला प्रदान जसपाल सिंह जसा व आस पास के गांव के सरपंच पंच व मेघ आर्य समाज के अन्य लोग भी शामिल रहे समाज से जुड़ी गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से एक नई कार्यकारी समिति का गठन किया गया। अध्यक्ष श्री राजेंद्र पाल आर्य की देखरेख में विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई।
जानकारी देते हुए मेघ आर्य समाज के ब्लॉक मीडिया प्रभारी रणजीत सिंह आर्य गुमथला ने बताया कि नवगठित समिति में श्री शमशेर को प्रधान, रजत कुमार को उप प्रधान (जूनियर), तथा मुकेश कुमार को उप प्रधान (सीनियर) बनाया गया।
इसके अलावा श्री अश्वनी कुमार को संगठन सचिव,मुकेश आर्य, रणजीत सिंह को मीडिया प्रभारी,कोषाध्यक्ष के रूप में श्री रतन लाल एवं श्री लवप्रीत सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि श्री सूरत सिंह और श्री रविंद्र सिंह को संगठन मंत्री सचिव नियुक्त किया गया, पिहोवा में मेघ समाज की बैठक आयोजित, नई कार्यकारी समिति का गठन, बैठक में उपस्थित सदस्यों ने नवगठित टीम को बधाई दी और समाज के विकास एवं एकता को मजबूत करने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
