गीता मॉडल स्कूल के प्रांगण में 8 मई 2026 शुक्रवार को मदर्स डे कार्यक्रम हुआ आयोजित

राजेश वर्मा। कुरुक्षेत्र भूमि 
पिहोवा,

गीता मॉडल स्कूल के प्रांगण में 8 मई 2026 शुक्रवार को मदर्स डे का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री अद्वैत अनंत आश्रम से पूजनीय संत श्री आत्म विभोर जी,श्री कृष्ण कृपा मंदिर से बहने ज्योति मित्तल , प्रमोद तनेजा ,पूजा तनेजा ,शोभा तनेजा, किरण बजाज, रमा जी ओर पूर्व प्राचार्य मंजू चोपड़ा जी ने मां सरस्वती के प्रतिबिंब के आगे दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में स्कूल के विभिन्न क्लब जैसे डांस, योगा, म्यूजिक, आर्ट एंड क्राफ्ट,आत्मरक्षा कौशल ,बिना गैस के खाना पकाना व रंगोली , नैतिक शिक्षा आदि के छात्रों द्वारा सुंदर-सुंदर प्रस्तुतियां देकर अपनी माताओं के प्रति स्नेह को उजागर किया गया । किड्स विंग के नन्हे मुन्ने बच्चों ने वेलकम डांस के साथ सभी अतिथियों का स्वागत किया |

वृद्ध आश्रम से जुड़ी भावपूर्ण प्रस्तुति देखकर सभी का मन भाव-विभोर हो गया।

 योगा और म्यूजिक क्लब के विद्यार्थियों ने भी अपनी शानदार प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को मनमोहक बना दिया । विद्यालय के किड्स विंग के छोटे-छोटे बच्चों ने भी डांस की प्रस्तुति देकर अपनी माताओं के प्रति अपने प्यार और सम्मान को प्रदर्शित किया। विद्यार्थियों ने श्री मद्भागवत गीता जी के पंद्रहवें अध्याय के श्लोकों का उच्चारण सारे वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया। नन्ही कलाकारों द्वारा प्रस्तुत गिद्दा ओर हरियाणवी डांस भी मुख्य आकर्षण रहे।माताओं के लिए अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें उन्होंने बढ़-चढ़कर भाग लिया। संत श्री आत्म विभोर जी ने विद्यालय द्वारा बच्चों को दी जा संस्कारिक शिक्षा और प्रयासों की सराहना की।स्कूल की प्रिंसिपल नरेश रानी ने बताया कि मां प्रकृति की सबसे सुंदर रचना है और मां की ममता और स्नेह और पिता का अनुशासन किसी भी मनुष्य के व्यक्तित्व को निखारने में अहम भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में प्रबंधक विनय अरोड़ा ने बताया की बच्चे के भविष्य निर्माण में मां की भूमिका अहम होती है।इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती नरेश अरोड़ा, चेयरमैन सतपाल अरोड़ा, प्रबंध निदेशक विनय अरोड़ा, उपमुख्यअध्यापिका निशा गर्ग ,मैनेजर सुनील सैनी, एकेडमिक मैनेजर प्रियंका गोयल ,कृतिका अरोड़ा,
कोऑर्डिनेटर लक्ष्मी वर्मा व सभी अध्यापक गण उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post