भारत की सनातन संस्कृति, आस्था, स्वाभिमान और गौरवशाली इतिहास को समर्पित होगा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व
डीसी विश्राम कुमार मीणा ने श्री संगमेश्वर महादेव मंदिर अरुणाय का दौरा कर प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा
--------मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत
अभिषेक पूर्णिमा/राजेश वर्मा
पिहोवा 9 मई। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व-1000 वर्ष की अखंड आस्था कार्यक्रम का आयोजन भारत की सनातन संस्कृति, आस्था, स्वाभिमान और गौरवशाली इतिहास को समर्पित होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य देश की सांस्कृतिक विरासत, सनातन परंपराओं तथा सोमनाथ मंदिर के गौरवशाली इतिहास से नई पीढ़ी को जोडऩा है। यह पर्व भारत की उस अदम्य आस्था और आत्मसम्मान का प्रतीक है, जिसने अनेक चुनौतियों के बावजूद अपनी सांस्कृतिक चेतना को सदैव जीवित रखा।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने शनिवार को श्री संगमेश्वर महादेव मंदिर अरुणाय का दौरा कर प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए श्री संगमेश्वर महादेव मंदिर अरुणाय की प्रबंधक कमेटी के साथ बैठक कर तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा भी की। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने श्री संगमेश्वर महादेव मंदिर में मंत्रोच्चारण के साथ जलाभिषेक किया।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि 11 मई को सोमनाथ स्वाभिमान पर्व-1000 वर्ष की अखंड आस्था कार्यक्रम का श्री संगमेश्वर महादेव मंदिर अरुणाय में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अरुणाय में 101 महिलाओं की कलश यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। महिलाएं अपने-अपने सिर पर कलश लेकर मंदिर तक पहुंचेंगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मंदिर के गर्भगृह में विधिपूर्वक पूजा अर्चना करेंगे।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 48 कोस के तीर्थ स्थलों के संत महात्माओं का स्वागत किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्री सोमनाथ मंदिर प्रभास पाटन, वेरावल, गुजरात से कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की ट्रेफिक व कानून व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध करेंगे। स्वास्थ्य विभाग की टीम स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए मौजूद रहेगी। बिजली विभाग द्वारा पावर सप्लाई की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने विभिन्न विभागों को दी गई जानकारी को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

Tags
Pehowa