---- निजी कार्यक्रम के चलते सीएम मान ने मीडिया से बनाए रखी दूरी, पारिवारिक कार्यक्रमों में रहे व्यस्त
------ मुख्यमंत्री मान के पिहोवा दौरे के दौरान अलर्ट मोड पर नजर आई पुलिस
अभिषेक पूर्णिमा
पिहोवा, 26 अप्रैल : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान रविवार को तिलक कालोनी स्थित अपनी ससुराल पहुंचे। मुख्यमंत्री के ससुराल पहुंचने पर परिजनों द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। जानकारी देते हुए गुरिंद्र जीत सिंह नत ने बताया मुख्यमंत्री भगवंत मान अपनी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर,उनकी माता, बहन व जीजा व बेटी के साथ ससुराल पहुंचे, एकत्रित परिवार के सदस्यों में खासा उत्साह देखने को मिला। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस दौरान मीडिया से दूरी बनाए रखी और पारिवारिक कार्यक्रमों में ही व्यस्त रहे। तिलक कालोनी स्थित ससुराल में कुछ समय बिताने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान कैथल रोड स्थित गांव गुमथला बेगपुर रोड स्थित नत फार्म पर भी पहुंचे।
बता दे कि गत नवंबर 2025 में मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने ससुर के भाई हरपाल सिंह नत के निधन पर किसी कारणवश शोक व्यक्त करने नहीं आ सके थे, आज वे अपने पारिवारिक सदस्यों माता, बहन व जीजा सहित अन्य सदस्यों को साथ लेकर अपनी ससुराल पहुंचे और हरपाल सिंह नत के निधन को लेकर शोक व्यक्त किया। यहां उन्होंने अपने ससुर के भाई तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता गुरजिंदर सिंह नत के निवास स्थान पर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना रहा और परिजनों द्वारा पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया गया।मुख्यमंत्री भगवत सिंह मान के पिहोवा दौरे के दौरान पुलिस अलर्ट मोड पर नजर आई। जब तक मुख्यमंत्री मान पिहोवा में रहे इस दौरान चारों तरफ पुलिस का पहरा देखने को मिला।
इस अवसर पर गुरिंद्र जीत सिंह नत, इंद्रजीत सिंह नत, सुखचरण सिंह, जसविंदर सिंह नत्त, प्रिंस हिम्मत सिंह, युवराज सिंह जसवंत सिंह चीमा बलदेव सिंह भट्टी साहब सिंह चीमा सहित पारिवारिक सदस्य एवं अनेक लोग मौजूद रहे।
फोटो संख्या:- 26 पिहोवा 3
पिहोवा ससुराल में पारिवारिक सदस्यों के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान।
पिहोवा ससुराल में पारिवारिक सदस्यों के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान।