स्वास्थ्य विभाग द्वारा एचपीवी टीकाकरण जागरूकता अभियान चलाया जा रहा

 # 14 वर्ष से 15 वर्ष की किशोरियों लगवा सकती है वैक्सीन

राजेश वर्मा। कुरुक्षेत्र भूमि
पिहोवा 27 अप्रैल

 स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोमवार को 27 अप्रैल को सरकार द्वारा एचपीवी टीकाकरण के संबंध में जागरूकता बढ़ाने के लिए पिहोवा में अक्षरा इंटरनेशनल स्कूल में स्वास्थ्य विभाग पिहोवा से डॉ नमिता गुप्ता,राजेश एजुकेटर, रवींद्र एएनएम ने शिक्षक अभिभावक कि मीटिंग में भाग लिया।

इस मीटिंग में डॉ नमिता ने अभिभावकों को बताया कि 14 वर्ष से 15 वर्ष की किशोरियों को यह वैक्सीन इस लिए लगाई जा रही कि भविष्य में उन्हें बच्चेदानी का कैंसर ना हो।यह वैक्सीन 2006 से प्राइवेट सेक्टर्स में लगाई जा रही है। इस वैक्सीन को अब हरियाणा सरकार के आदेशानुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाई जा रही वैक्सीन डब्ल्यू एचओ से प्रमाणित है, और 160 देशों में 80 प्रतिशत आबादी यह वैक्सीन ले चुकी है। विकसित देशों में सत् प्रतिशत आबादी यह वैक्सीन ले चुकी है। प्रवर चिकित्सा अधिकारी पिहोवा डॉ संजीव गोयल ने सभी चिकित्सा अधिकारियों व सुपरवाइजर को सभी स्कूलों में अभिवावकों को टीकाकरण के बारे में जागरूक करने के निर्देश दिऐ।

Post a Comment

Previous Post Next Post