इंग्लैंड में भारत के उच्चायुक्त विक्रम दोरैईस्वामी ने साउथॉल स्थित श्री राम मंदिर में की पूजा-अर्चना, मंदिर ट्रस्ट ने किया सम्मानित

किशोर शर्मा। भारत न्यूज 24
पिहोवा, 21 अप्रैल 

 इंग्लैंड के साउथॉल स्थित प्रसिद्ध श्री राम मंदिर में भारत के उच्चायुक्त विक्रम दोरैईस्वामी ने पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। बता दें कि 1992 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी विक्रम दोरैईस्वामी इंग्लैंड़ में भारत के उच्चायुक्त के रूप में कार्य करने के पश्चात चीन में भारत के नए उच्चायुक्त के रूप में नियुक्त किए गए है। उन्होंने अपने कैरियर की शुरूआत एक पत्रकार के रूप में की थी। इस अवसर पर मंदिर परिसर में मौजूद हर अप्रवासी भारतीय का उत्साह देखने लायक था। उच्चायुक्त के आगमन पर मंदिर ट्रस्ट एवं स्थानीय भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
पूजा-अर्चना के दौरान विक्रम दोरैईस्वामी ने भगवान श्रीराम के चरणों में देश की समृद्धि, विश्व शांति और भारतीय समुदाय के कल्याण की कामना की। उन्होंने मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं से भी बातचीत की और भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को विदेश में जीवित रखने के प्रयासों की सराहना की।
मंदिर ट्रस्ट की ओर से चेयरमैन अरूण ठाकुर व जय शर्मा ने उन्हें सम्मानित करते हुए शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट किया। ट्रस्ट चेयरमैन अरूण ठाकुर ने कहा कि उच्चायुक्त का मंदिर आगमन पूरे भारतीय समुदाय के लिए गर्व का विषय है। इससे भारत और प्रवासी भारतीयों के बीच संबंध और मजबूत होंगे।
इस मौके पर विक्रम दोरैईस्वामी ने अपने संबोधन में कहा कि विदेशों में बसे भारतीय जिस तरह अपनी संस्कृति और धार्मिक परंपराओं को संजोए हुए हैं, वह अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन भारतीयता की पहचान को वैश्विक स्तर पर और मजबूत करते हैं। उन्होंने साउथॉल के श्री राम मंदिर की सराहना करते हुए कहा कि यह मंदिर न केवल धार्मिक गतिविधियों का केंद्र है, बल्कि भारतीय समुदाय को एकजुट रखने में भी अहम भूमिका निभा रहा है।
इस अवसर पर ट्रस्ट चेयरमैन अरूण ठाकुर, जय शर्मा, पूर्व सांसद वीरेंद्र शर्मा, उपेंद्र शर्मा, सर्वेश शर्मा, लवलीन गुप्ता, कुलभूषण शर्मा, कुलदीप शेखावत, विनोद शर्मा, मुकेश शर्मा, प्रवीण शर्मा, पं. नाथी राम शर्मा, पं. संदीप शर्मा व कार्तिक शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने इस ऐतिहासिक क्षण को यादगार बनाया।

इंग्लैंड के साउथॉल स्थित श्री राम मंदिर में भारत के उच्चायुक्त विक्रम दोरैईस्वामी का अभिनंदन करते ट्रस्ट चेयरमैन अरूण ठाकुर, जय शर्मा व गण्यमान्य जन--
.............

Post a Comment

Previous Post Next Post