स्वास्थ्य विभाग द्वारा मुख व आंत सम्बन्धी बीमारियों के प्रति चलाया जा रहा जागरूक अभियान : डॉ रितू

राजेश वर्मा। कुरुक्षेत्र भूमि
पिहोवा, 21 अप्रैल   

स्वास्थ्य विभाग चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संजीव गोयल की अध्यक्षता में  डॉ रितु प्रिय और दंत चिकित्सक संजय कुमार ने स्वास्थ्य निरीक्षक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामगढ़ रोड और राजकीय प्राथमिक विद्यालय, राजकीय उच्च विद्यालय में विश्व  मुख सोमवार 20 अप्रैल को स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में मुख व आंत सम्बन्धी बीमारियों से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम किया गया ।
उन्होंने बताया कि मुंह और आंतों के बैक्टीरिया सेहत के लिए अच्छे और जरूरी होते हैं, लेकिन कई बार ये किसी बीमारी के होने पर उसके लक्षणों को बढ़ा भी सकते हैं. खासकर, बैड बैक्टीरिया की बात की जाए तो हाल ही में हुई एक स्टडी में ये खुलासा किया गया है कि मुंह और आंतों में मौजूद बैक्टीरिया पार्किंसंस डिजीज में कई मायनों में हानिकारक साबित हो सकते हैं.वैक्टर बॉर्न के अंतर्गत मच्छर जनित बीमारियों मलेरिया,डेंगू इत्यादि बीमारियों से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई ।इसमें अध्यापक जसमेर सिंह , अनिल कुमार ,रजविंदर कौर ANM , सुमन व मेनका ने भाग लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post