22 अप्रैल 2026 को गीता मॉडल स्कूल में पृथ्वी दिवस के मौके पर किया गया ज्ञानवर्धक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन


राजेश वर्मा। कुरुक्षेत्र भूमि 
पिहोवा,

22 अप्रैल 2026 को  गीता मॉडल स्कूल में पृथ्वी दिवस के मौके पर ज्ञानवर्धक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस प्रतियोगिता में कक्षा 2 से 5 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।  प्रतियोगिता में गीता ज्ञान संस्थान से ज्योति मित्तल जी, प्रमोद तनेजा जी, पूजा तनेजा जी और किरण बजाज जज के रूप में विद्यमान रहे। 
प्रतियोगिता को चार चरणों में आयोजित किया गया, जिनमें सामान्य ज्ञान, विज्ञान, गणित और अंग्रेजी भाषा  से संबंधित प्रश्न पूछे गए। पहला राउंड प्रश्नोत्तरी और दूसरे राउंड में प्रभावी मॉडल प्रेजेंटेशन के द्वारा प्रतियोगिता को और भी रोचक बनाया गया।सभी प्रतिभागियों ने बहुत ही आत्मविश्वास और उत्साह के साथ प्रश्नों के उत्तर दिए। दर्शक भी पूरे समय तालियों से प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाते रहे।
कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद सामान्य ज्ञान क्लब की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता टीम के इनचार्ज हरप्रीत कौर और सभी बच्चों को जजों द्वारा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले बच्चों -मनन खुराना, परीशा और दक्ष को स्टार स्टूडेंट अवार्ड भी दिया गया। स्कूल प्रबंधक विनय अरोरा ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों के ज्ञान में वृद्धि करती हैं और उनमें आत्मविश्वास विकसित करती हैं।
इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती नरेश अरोड़ा, चेयरमैन सतपालअरोरा, उपमुख्यअध्यापिका निशा गर्ग ,मैनेजर सुनील सैनी, एकेडमिक मैनेजर प्रियंका गोयल 
कोऑर्डिनेटर लक्ष्मी वर्मा व सभी अध्यापक गण उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post