पिहोवा में भाजपा की बड़ी संगठनात्मक बैठक आज, कार्यकर्ताओं को मजबूती का मंत्र देंगे कृष्ण लाल मिड्ढा व पं. जय भगवान शर्मा (डीडी)

----अभिषेक पूर्णिमा 
पिहोवा, 6 फरवरी। 
पिहोवा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज 7 फरवरी सुबह 11 बजे पिहोवा में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया जा रहा है। बैठक की अध्यक्षता पिहोवा से पूर्व प्रत्याशी एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता पंडित जय भगवान शर्मा (डीडी) करेंगे।

इस बैठक में हरियाणा विधानसभा उपाध्यक्ष एवं पिहोवा विधानसभा के प्रभारी कृष्ण लाल मिड्ढा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। वे कार्यकर्ताओं को संबोधित कर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने तथा आगामी कार्यक्रमों और रणनीतियों पर मार्गदर्शन देंगे।

बैठक के दौरान संगठन विस्तार, आगामी चुनावी तैयारियां, क्षेत्रीय मुद्दों और जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति की संभावना जताई जा रही है। इस मौके पर पंडित जय भगवान शर्मा (डीडी) ने कहा की भाजपा संगठन की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। पिहोवा में हर बूथ को मजबूत बनाकर हम पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे। यह बैठक संगठन को नई दिशा और ऊर्जा देने का काम करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने और क्षेत्र के विकास के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। बैठक को लेकर स्थानीय कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post