प्रिंस मंगला की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गउओं को चारा व गुड खिलाकर मनाया सीएम नायब सैनी का जन्मदिन


अभिषेक पूर्णिमा

पिहोवा, 25 जनवरी। आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का जन्मदिन धार्मिक और पारंपरिक तरीके से मनाया गया। भाजपा मंडलाध्यक्ष प्रिंस मंगला की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ गौशाला पहुंचकर गउओं को चारा व गुड खिलाकर मुख्यमंत्री के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इसके पश्चात भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रिंस मंगला ने अपने प्रतिष्ठान पर भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में केक काटकर व लडडू बांटकर खुशी का इजहार किया।

        कार्यक्रम में विशेष रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष तेजेंद्र खैहरा गोल्डी, नगर पालिका अध्यक्ष आशीष चक्रपाणि, भाजपा महिला मोर्चा की मंडलाध्यक्ष गीता शर्मा, मंडल महामंत्री गुलशन शर्मा, गांव धनीरामपुरा के सरपंच विकल कुमार चौबे, साहिल सैनी, आई.टी सेल प्रमुख राॅकी शर्मा, डा. सतीश सैनी, सारसा मंडल अध्यक्ष बाबू राम रूआ, हन्नु चक्रपाणि,पार्षद जयपाल कौशिक, विक्की शर्मा, पार्षद विकी वर्मा, योगेश शर्मा लक्की सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने विधिवत पूजा-अर्चना कर हवन यज्ञ में आहुतियां दीं और मुख्यमंत्री के सफल कार्यकाल की कामना की।

 

       जिलाध्यक्ष तेजेंद्र गोल्डी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में प्रदेश विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर है। जनकल्याणकारी योजनाओं, सुशासन और संगठनात्मक मजबूती के लिए मुख्यमंत्री के प्रयासों को सभी ने सराहा।भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रिंस मंगला ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का जीवन जनसेवा को समर्पित है और कार्यकर्ताओं को उनके नेतृत्व से निरंतर प्रेरणा मिलती है। वहीं जिलाध्यक्ष तेजेंद्र खैहरा गोल्डी ने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत करने तथा सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
         कार्यक्रम के अंत में भाजपा महिला मोर्चा की मंडलाध्यक्ष गीता शर्मा ने सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री के जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र और प्रदेश की उन्नति के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। आयोजन सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Post a Comment

Previous Post Next Post