पिहोवा 23 जनवरी - अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव 2026 के पांचवे दिन शुक्रवार को सायंकालीन महाआरती सरस्वती तीर्थ के पावन तट पर की गई। जय माँ सरस्वती का जयघोष कर के इस मौके पर नगर पालिका प्रधान आशीष चक्रपाणि व महंत महेश पुरी ने कहा कि माँ सरस्वती विद्या, ज्ञान व संगीत की देवी है। इसलिए जो व्यक्ति सच्चे मन से माँ सरस्वती की उपासना करता है, माँ उस भक्त का जीवन खुशियों से भर देती है।सांयकालीन आरती में नगर पालिका प्रधान आशीष चक्रपाणि व महंत महेश पुरी ने हिस्सा लिया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मां सरस्वती तीर्थ स्थल के जल के आचमन मात्र से ही मनुष्य को पापों से मुक्ति मिलती है।अन्तर्राष्टï्रीय सरस्वती महोत्सव महाआरती का गुणगान पंडित संजीव शर्मा, प्रवीण शर्मा, रोबीन शर्मा, अमन शर्मा, रविन्द्र भारद्वाज ने किया।इस महाआरती में डॉ सतीश सैनी,महत महेश पुरी ,मन कि बात जिला प्रमुख हान्नु चक्रपाणि,गीन्नी चक्रपाणि,सरस्वती हैरीटेज बोर्ड के , संजीव कुमार करा साहिब,मोहित शर्मा,संजय बारू, पूर्व मण्डल अध्यक्ष राकेश पुरोहित,मण्डल अध्यक्ष प्रिंस मगला, प्रिंस मगला,महामंत्री गुलशन शर्मा, गांव धनीरामपुरा के सरपंच विकल कुमार चौबे, रिचीक शर्मा, पंडित प्रदीप शर्मा, विशाल शर्मा, कृष्ण सैणी,डॉ राजीव कुमार, सर्वेश गिरी,चतुर्भुज राधे राधे,अभीजीत वासन, मुकेश डोलीया,सहित कई गणमान्य व्यक्तियों व आमजन उपस्थित रहे।
बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव समारोह का समापन, महाआरती में लिया विभिन्न धार्मिक संस्थाओं ने भाग
byअभिषेक पूर्णिमा
-Haryana Breaking News 24
0

