पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धूलगढ़ गुलडेहरा में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ समापन

राजेश वर्मा। कुरुक्षेत्र भूमि
पिहोवा,

आज दिनांक 02जनवरी 2026 को पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धूलगढ़ गुलडेहरा में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। 
इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य श्री ओमप्रकाश जी ने मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित दर्ज की। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी श्री संदीप कुमार, श्री सतपाल जी , श्री कुलदीप सिंह जी तथा श्री मनोहर लाल जी आदि प्राध्यापक गणों ने उनका स्वागत किया। उसके बाद राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य जीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। अंग्रेजी के प्राध्यापक श्री सतपाल जी और श्री कुलदीप जी ने स्वयंसेवकों अपने-अपने व्याख्यान से प्रेरित किया।विभिन्न स्वयंसेवकों ने अपनी-अपनी प्रस्तुति दी जिसमें हरियाणवी नृत्य ,देशभक्ती कविता नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा पर व्याख्यान थे। 
इसके बाद स्वयंसेवक विशाल और निशा ने कैंप के सातों दिनो का विवर्णन प्रस्तुत किया। इसके बाद कार्यक्रम अधिकारी संदीप कुमार ने राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व तथा उसको अपने जीवन में लागू करने पर जोर दिया तथा कैंप की सफलता का श्रेय सभी स्वयंसेवकों को दिया। लड़कों में विशाल तथा लड़कियों में ज्योति को बेस्ट वॉलिंटियर चुना गया। प्रधानाचार्य श्री ओमप्रकाश जी ने अपने भाषण में स्वयंसेवकों को सांस्कृतिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग लेने , नेतृत्व की भावना अनुशासन, समाज सेवा की भावना को जीवन में अपनाने पर बल दिया। इसके साथ ही उन्होंने स्वयंसेवकों को परीक्षा की तैयारी तथा स्वच्छता अभियान के बारे में भी प्रेरित किया तथा कैंप की सफलता के लिए कार्यक्रम अधिकारी व अन्य प्राध्यापकों को बधाई दी। इस प्रकार साथ दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का समापन बहुत ही हर्ष उल्लास के साथ संपन्न हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post