पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धूलगढ़ गुलडेहरा में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन की शुरुआत राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के साथ हुई


राजेश वर्मा। कुरुक्षेत्र भूमि 
पिहोवा,

आज दिनांक 28 दिसंबर 2025 को पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धूलगढ़ गुलडेहरा में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन की शुरुआत राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के साथ हुई। उसके बाद श्री मनोहर लाल तथा कार्यक्रम अधिकारी संदीप कुमार ने सुबह के सत्र में स्वयंसेवकों को योगाभ्यास तथा प्राणायाम करवाया। चायपान के बाद स्वयंसेवकों ने विद्यालय में स्वच्छता अभियान चलाया । दोपहर को लंच के पश्चात स्वयंसेवकों ने विभिन्न खेल क्रियाओं में भाग लिया । इसके इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने अपने भविष्य को लेकर विचार विमर्श किया तथा अपने जीवन के उद्देश्य को साझा किया। अंग्रेजी के प्राध्यापक श्री सतपाल जी ने स्वयंसेवकों को संबोधित किया तथा उनके कैरियर के बारे में  उनकी समस्याओं का समाधान किया तथा जीवन में लक्ष्य निर्धारित करने को कहा ताकि सफलता को प्राप्त किया जा सके।
 राजनीति शास्त्र के प्राध्यापक श्री मनोहर लाल जी ने नैतिक मूल्यों तथा अनुशासन के बारे में बताया। इस प्रकार दूसरे दिन के राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का समापन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post