जलबेहडा हेड की स्थिति नियंत्रित, पंप हाउस सुरक्षित : अभिनव सिवाच


अभिनव सिवाच ने रात 2 बजे किया जलबेहडा हेड का दौरा, स्थिति का लिया जायजा
 सभी विभागों के अधिकारी अलर्ट मोड़ पर कर रहे हैं काम, 
आमजन से अपील अफवाहों से बचें 
राजेश वर्मा। कुरुक्षेत्र भूमि
पिहोवा, 21 अगस्त

 एसडीएम अभिनव सिवाच ने कहा कि जलबेहडा हेड की स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। पंप हाउस और क्षेत्र भी सुरक्षित स्थिति में है। प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों पर पूरी नजर बनाए गए है। किसी भी प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए अधिकारी तैयार हैं। एसडीएम अभिनव सिवाच रात करीब 2 बजे जलबेहडा हेड का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया। एसडीएम अभिनव सिवाच ने कहा कि रात को उन्हें सूचना मिली की जलबेहडा हेड की स्थिति अनियंत्रित हो रही है। हेड में पानी का लेवल 6.3 फीट तक बढ़ गया है और डिस्चार्ज लेवल 12434.5 सेल्सियस है। आसपास के क्षेत्र में बाढ़ की स्थित बनने को है। साथ ही बताया गया कि सिंचाई विभाग पंप हाउस में भी पानी चला गया है। उन्होंने कहा कि सूचना मिलते हुए वे जलबेहडा हेड के लिए निकले और मौके पर ही एसडीओ, सिंचाई विभाग के अधिकारियों और ग्राम सरपंच को साथ लिया। एसडीएम अभिनव सिवाच ने कहा कि जलबेहडा हेड की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में मिली। क्षेत्र के लोगों को किसी भी प्रकार का कोई खतरा नहीं है। प्रशासन की तरफ से बाढ़ राहत व बचाव के सभी कार्य किए जा रहे हैं। सभी विभागों के अधिकारी अलर्ट मोड़ पर काम कर रहे हैं। सभी स्थितियों से समयबद्घ तरीके से निपटा जा रहा है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि वो किसी भी प्रकार की सूचना पर पैनिक ना हो। प्रशासन का सहयोग करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post