जिला स्तरीय गणित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में पीएम श्री धूलगढ़ गुलडेहरा स्कूल की टीम प्रथम


राजेश वर्मा। कुरुक्षेत्र भूमि 
पिहोवा,
             
दिनांक 25फरवरी 2025 को जिला स्तरीय गणित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन डाइट पलवल कुरुक्षेत्र में हुआ जिसमें पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धूलगढ़ गुलडेहरा की ओर से कक्षा
6-8 की टीम(अमनदीप कौर एवं पलक) ने जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया | प्रधानाचार्य श्री ओमप्रकाश जी ने विजेता टीम और उनके अध्यापकों की बहुत प्रशंसा की|जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने के के लिए दोनों टीमों को शुभकामनाएं दी|इस अवसर पर साइंस अध्यापिका रेनू कंप्यूटर विज्ञान अध्यापक मनोज  गणित अध्यापक  गुरजीत कौर दीपक रमेश कपिल सतपाल सहित सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे|
Previous Post Next Post