ऐतिहासिक रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे आमजन का धन्यवाद : अमन कुमार

 ऐतिहासिक रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे आमजन का धन्यवाद : अमन कुमार


 

  • उपमंडल पिहोवा में सीएम की रैली को लेकर सारी तैयारियां पूर्ण

 

  राजेश कुमार। कुरुक्षेत्र भूमि 

पिहोवा 20 दिसम्बर -


हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा सरकार बनने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जनता का आभार व्यक्त करने के लिए धन्यवादी कार्यक्रम कर रहे हैं। इसी कड़ी में सीएम नायब सिंह सैनी 23 दिसम्बर को उपमंडल पिहोवा की अनाजमंडी में आमजन को सम्बोधित करेंगे और इस मौके पर वे लोगों के साथ अपने मन की बात सांझा करेंगे। इस मौके पर भाजपा नेता जय भगवान शर्मा डीडी रैली के संयोजक होंगे। यह जानकारी उपमंडल अधिकारी नागरिक अमन कुमार ने दी।
उपमंडल अधिकारी नागरिक अमन कुमार ने कहा कि उपमंडल पिहोवा में 23 दिसम्बर को मुख्यमंत्री हरियाणा नायब सिंह सैनी जनसमूह को सम्बोधित करेंगे। इस मौके पर वे लोगों के बीच रहकर लोगों से अपने मन की बात करेंगे तथा उपमंडल पिहोवा में विकास कार्यों पर भी चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की रैली को लेकर प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ सभी प्रकार की व्यवस्थाएं सम्बंधित विभागों द्वारा पूरी कर ली गई हैं। एसडीएम ने कहा कि 23 दिसम्बर को पिहोवा में आयोजित होने वाली रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लोगों द्वारा निजी व सामाजिक हित के लिए रखी गई मांगों को पूरा करेंगे। पिहोवा को विकास के मामले में सबसे आगे लाने के पुरजोर प्रयास किए जाएंगे।

 

Post a Comment

Previous Post Next Post