डी.ए.वी. कॉलेज, पेहवा में संविधान निर्माण दिवस का आयोजन
राजेश वर्मा। कुरुक्षेत्र भूमि
पिहोवा,
डी.ए.वी. कॉलेज, पेहवा में राजनीति विज्ञान विभाग, इतिहास विभाग, एसोसिएशन ऑफ पॉलिटिकल साइंस के विद्यार्थियों के द्वारा संविधान निर्माण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्रो. सुखबीर ने छात्रों को संविधान के महत्व, इसके निर्माण की प्रक्रिया और हमारे राष्ट्र निर्माताओं के योगदान के विषय में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि संविधान हमारे देश का मूलभूत कानून है जो हमारे अधिकारों और कर्तव्यों को परिभाषित करता है। उन्होंने कहा कि संविधान का निर्माण एक लंबी और जटिल प्रक्रिया थी जो दो साल ग्यारह महीने व अठारह दिनों में तैयार हुआ था।
इस अवसर पर विभिन्न विद्यार्थियों ने अपने विचार व्यक्त किए और विस्तार से संविधान पर चर्चा की।
डॉ. सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि संविधान निर्माण दिवस का आयोजन हमारे देश के संविधान के महत्व को समझने और इसके निर्माण की प्रक्रिया को जानने के लिए किया गया था। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम हमारे विद्यार्थियों को संविधान के महत्व के बारे में अवगत करवाने के लिए आयोजित किया गया था।
इस कार्यक्रम में डॉ. गुरप्रीत कौर, प्रो. दीप किरण , डॉ. सुनीता चहल, डॉ. सुमन सिरोही, प्रो. अनु, प्रो. अजय और डॉ. रविंदर ने भाग लिया था।
Tags
पिहोवा