राजेश वर्मा।
पिहवा, [01.10.2024] -
डी.ए.वी. कॉलेज, पेहवा में राजनीति विज्ञान विभाग, इतिहास विभाग और एसोसिएशन ऑफ पॉलिटिकल साइंस के विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई। इस अवसर पर इतिहास विभाग के प्रो. सुखबीर ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन और योगदान पर विस्तार से चर्चा की।
उन्होंने बताया कि कैसे महात्मा गांधी ने अहिंसा और सत्याग्रह के माध्यम से भारत की स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ी और कैसे लाल बहादुर शास्त्री ने देश की एकता और सुरक्षा के लिए काम किया। एसोसिएशन ऑफ पॉलिटिकल साइंस के प्रधान नवीन शर्मा ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके आदर्श और मूल्य आज भी हमें प्रेरित करते हैं।
जानवी, करणदीप सिंह और अन्य छात्रों ने कविता और भाषण के माध्यम से अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन और योगदान को याद किया और उनके आदर्शों को अपने जीवन में धारण करने का संकल्प लिया।
राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. सुदीप कुमार ने कहा कि इन जयंतियों के द्वारा छात्रों को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जैसे मूल्य धारण करने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में धारण करना चाहिए और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए काम करना चाहिए।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र शर्मा ने सभी छात्रों को शुभकामनाएं दी और इन महापुरुषों से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हमें महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों को अपने जीवन में धारण करना चाहिए और देश की सेवा के लिए काम करना चाहिए।
Tags
पिहोवा