राजेश वर्मा।
पिहोवा,
डी.ए.वी. कॉलेज, पेहवा में राजनीति विज्ञान विभाग, इतिहास विभाग और एसोसियेशन ऑफ पॉलिटिकल साइंस के छात्रों ने "सर्जिकल स्ट्राइक डे" मनाया। इस अवसर पर छात्रों ने अपने विचार व्यक्त किए और देश के वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम की शुरुआत छात्रा नाजिया की कविता से हुई, जिसने हमारे वीर सैनिकों का गौरव गान किया। इसके बाद करणदीप और रणजीत सिंह ने गीतों के माध्यम से सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। मुख्य वक्ता डॉ. सतीश शर्मा ने सर्जिकल स्ट्राइक के विषय में छात्रों को बताया और एक कविता के माध्यम से अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।
उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक हमारे देश की सैन्य शक्ति और आतंकवाद के खिलाफ लड़ने की इच्छा का प्रमाण है। तमन्ना ने स्टेज का संचालन किया और कार्यक्रम को सफलतापूर्वक चलाया। एसोसिएशन ऑफ पॉलिटिकल साइंस के संयोजक और राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. सुदीप कुमार ने कहा कि इसका आयोजन छात्रों को हमारे वीर सैनिकों के परिधान से परिचित करवाना और उनसे प्रेरणा लेना था।
एसोसिएशन ऑफ पॉलिटिकल साइंस के प्रधान नवीन शर्मा ने सभी मेहमानों का स्वागत किया और कार्यक्रम की सफलता के लिए धन्यवाद दिया। डी.ए.वी. कॉलेज, पेहवा के पूर्व छात्र नेता गुरिंदर सिंह भी उपस्थित थे। उन्होंने अपने विचार सांझा किए और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में छात्रों को सर्जिकल स्ट्राइक के विषय में एक लघु फिल्म भी दिखाई गई, जिससे छात्र उन घटनाओं और परिस्थितियों को अधिक गहराई से समझ सकें। इतिहास विभाग के अध्यक्ष प्रो. सुखबीर ने सभी का धन्यवाद किया और कार्यक्रम की सफलता के लिए टीम को बधाई दी।
इस अवसर पर प्रो. अजय, अमन सहित अन्य टीचिंग और नॉन टीचिंग सदस्य उपस्थित थे। प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र शर्मा ने सभी छात्रों और छात्राओं को देश सेवा के लिए प्रेरित किया और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हमारे वीर सैनिकों की शहादत हमें हमेशा प्रेरित करती रहेगी।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ और सभी ने देश के लिए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। यह कार्यक्रम छात्रों को देशभक्ति और सैनिकों के सम्मान की भावना से भर देने में सफल रहा।
Tags
पिहोवा