डी.ए.वी. कॉलेज, पेहवा में "भारतीय लोकतंत्र की विशेषताएं" विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

डी.ए.वी. कॉलेज, पेहवा में "भारतीय लोकतंत्र की विशेषताएं" विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का किया  गया आयोजन 

राजेश वर्मा।
पिहोवा,

डी.ए.वी. कॉलेज, पेहवा में राजनीति विज्ञान विभाग व एसोसिएशन ऑफ पॉलिटिकल साइंस के छात्रों द्वारा तीन दिवसीय निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके तीसरे व अंतिम दिन छात्रों ने "भारतीय लोकतंत्र की विशेषताएं" विषय पर निबंध लेखन किया। इस प्रतियोगिता में 100 से अधिक छात्र छात्राओं ने अपनी भागीदारी निभाई। एसोसिएशन ऑफ पॉलिटिकल साइंस की सेक्रेटरी रमनदीप कौर ने अपने साथी छात्रों को संबोधित करते हुए इस प्रतियोगिता का उद्देश्य स्पष्ट किया।राजनीति शास्त्र विभाग के अध्यक्ष व एसोसिएशन ऑफ़ पॉलिटिकल साइंस के संयोजक डॉ. सुदीप कुमार ने बताया कि हमारे छात्रों ने आने वाली विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए, अपने साथियों को लोकतंत्र के महत्व के विषय में अधिक जानकारी देने के लिए, इस प्रतियोगिता का आयोजन किया है। इस प्रतियोगिता में छात्रों की सकारात्मक भागीदारी रही। इस अवसर पर प्रो. निताशा व प्रो. सुखबीर ने छात्र-छात्राओं को अपनी शुभकामनाएं दी।

Post a Comment

Previous Post Next Post