डीएवी कॉलेज पिहोवा में विकसित भारत और कौशल विकास पर वेबिनार का हुआ आयोजन।


राजेश वर्मा।
पिहोवा,
मंगलवार को युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अधीनस्थ चंडीगढ़ स्थित राजीव गाँधी रास्ट्रीय युवा विकास संस्थान, क्षेत्रीय कार्यलय और डीएवी कॉलेज पिहोवा यूथ रेड क्रॉस रेड रिबन क्लब तथा अंग्रेज़ी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विकसित भारत और कौशल विकास के माध्यम से युवा सशक्तिकरण विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रो गुरिंदर मक्कड़ की अध्यक्ष्ता में आयोजित इस ऑनलाइन युवा संवाद में विभिन्न संकायों के पचास से अधिक छात्रों ने भाग लिया। प्राचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि वैदिक शिक्षा और संस्कृति के कार्य में लगे विद्वान श्री वेद सिंह राणा अयोजन में मुख्य अतिथि एवं बीज वक्ता रहे। उन्होंने युवाओं से शारीरिक, मानसिक और तकनीकी रूप से सक्षम होने का आह्वान किया। क्षेत्रीय केन्द्र से थोकचोम रीगानचंद्र सिंह 
प्रशिक्षण साह्योगी तथा प्रशिक्षण विशेषज्ञ श्री दीपक शर्मा ने छात्रों को कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के विषय में गहनता से जानकारी दी। वेबिनार के दौरान युवाओं के लिए प्रश्न जिज्ञासा सत्र का आयोजन किया गया। विज्ञान संकाय प्रभारी प्रो दीप किरण ने महाविद्यालय परिवार की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम संयोजक और यूथ रेड क्रॉस प्रभारी प्रो मनोज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि कॉलेज द्वारा छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए समय समय पर कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम और कार्यशाला आयोजित कराई जाती हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post