राजेश वर्मा।
कुरुक्षेत्र 2 मई
कुरुक्षेत्र 2 मई
त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा हरियाणा प्रभारी विप्लव कुमार देव ने मंगलवार को हरियाणा के एकमात्र शक्तिपीठ श्री देवीकूप मां भद्रकाली मंदिर में माथा टेका। उन्होंने मां की विशेष आरती भी की। इससे पूर्व उन्होंने ई-रिक्शा में बैठकर ब्रह्मसरोवर की परिक्रमा की और वीआईपी घाट पर स्नान भी किया। कुरुक्षेत्र पहुंचने पर जिला नगर आयुक्त अश्विनी मलिक ने स्मृति चिह्न भेंट कर उनका स्वागत किया। जिला नगर आयुक्त अश्विनी मलिक ने उन्हें 48 कोस के बारे में बताया।
त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री विप्लव कुमार देव ने कहा कि धर्मनगरी तीर्थनगरी है। इस धरती से भगवान श्रीकृष्ण ने गीता का संदेश विश्व भर को दिया, जिसका अनुसरण आज पूरा विश्व कर रहा है। इसी धरती से गीता का संदेश पूरे विश्व में फैलाने का काम किया जा रहा है। यह हमारे लिए गौरव करने की बात है कि विश्व के कई देशों में गीता महोत्सव मनाया जा चुका है और हाल ही में आस्ट्रेलिया में भी गीता महोत्सव मनाया गया है। धर्मनगरी की धरती से प्रार्दुभाव हुए गीता के संदेश को पूरा विश्व मान रहा है। उन्होंने कहा कि ब्रह्मसरोवर के पवित्र जल में स्नान करके और हरियाणा के एकमात्र शक्तिपीठ श्री देवीकूप मां भद्रकाली मंदिर में पूजा करके एक अलौकिक अनुभव हुआ है। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष राहुल राणा, जिलाध्यक्ष रवि बतान, पूर्व जिला अध्यक्ष राजकुमार सैनी, भाजपा पदाधिकारी बाबूराम टाया, केएल बठला, एसआई संजय शर्मा, अनूप सिंह मौजूद रहे।