अभिषेक पूर्णिमा
पिहोवा, 8 जुलाई : नहरों में पानी न आने के कारण धान की रोपाई व सिंचाई का काम बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। पानी के अभाव में किसानों की फसलें सूखने की कगार पर हैं और उन्हें मजबूरी में महंगे निजी पंपसेट का उपयोग करना पड़ रहा है, जिससे खेती की लागत बढ़ रही है।
उपरोक्त शब्द इनेलो के पूर्व हल्का प्रधान कर्ण सिंह ने सारसा गांव के खेतों का दौरा करते हुए किसानों से बातचीत करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि एक तरफ तो बरसात नहीं हो रही, दूसरी ओर क्षेत्र की नहरों में पानी न आने से किसानों की चिंता बढ़ गई है।
समय पर धान की रोपाई न होने से फसल पर असर पड़ने का डर किसानों को सता रहा है। उन्होंने कहा कि कुरक्षेत्र और आसपास के गांवों की माइनर और डिस्ट्रीब्यूटरी नहरें पिछले काफी समय से सूखी पड़ी हैं। सिंचाई विभाग के अनुसार भी नहरों में पानी नहीं छोड़ा गया।
यदि सिंचाई विभाग ने जल्दी पानी नहीं छोड़ा तो इनलो धरना प्रदर्शन करने पर मजबूत होगी। इस अवसर पर किसानों के अलावा गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Tags
PEHOWA
