थानेसर में पीपली से लेकर झाँसा रोड तक सरस्वती नदी पर दोनों तरफ़ दीवार बनाने का कार्य तेज़ी से चल रहा: धूमन सिंह


अभिषेक पूर्णिमा/
राजेश वर्मा

कुरुक्षेत्र, 4 जून  सरस्वती बोर्ड के डिप्टी चेयरमैन धूमन सिंह किरमच ने आज अधिकारियो को जल्द प्रोजेक्ट को पूरा करने का आदेश दिया और मौका का दौरा भी किया।उन्होंने कहा कि थानेसर में पीपली से लेकर झाँसा रोड तक सरस्वती नदी पर दोनों तरफ़ दीवार बनाने का कार्य तेज़ी से चल रहा है

धूमन सिंह ने बताया की अब तक सरस्वती बोर्ड द्वारा तीन किलोमीटर का कार्य लगभग कम्पलीट को है और सात किलोमीटर झाँसा रोड तक बनाया जाएगा इसका मुख्य उद्देश्य यही है कि बरसात के सीज़न में शहर में कभी पानी नहीं घुसेगा किसानों को और आम जनता को फ़ायदा होगा। 

मुख्यमंत्री नायब सैनी की इस योजना से लाखों लोगों को फ़ायदा होगा और जितने भी घाट पवित्र तीर्थ इस क्षेत्र में सरस्वती के किनारे हैं उनको भी सरस्वती बोर्ड उद्धार कर रहा है अभी तक जितने भी मंदिर व घाट अस्तकोषी यात्रा के तहत आते हैं उन पर भी काम चल रहा है इसी प्रोजेक्ट में 8 नए घाट भी बनाए जा रहे हैं ताकि दूर दूर से आने वाले श्रद्धालुओं को सरस्वती के दर्शन हो सके। 

अभी सरस्वती बोर्ड इस प्रोजेक्ट पर इस सीज़न से पहले कंप्लीट करने की योजना पर काम कर रहा है और ताकि लोगों को फ्लड के सीज़न में कभी दिक़्क़त ना आए उन्होंने बताया सरस्वती बोर्ड ने अभी तक सभी नदियों का समावेश सरस्वती नदी में किया है जिसकी वजह से अब सरस्वती नदी में बरसाती पानी आने से किसानों को भी बहुत बड़ा फ़ायदा हुआ है

Previous Post Next Post