पिहोवा। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर सेनसंस पेपर इंडस्ट्री प्लॉट नंबर 5 बाखली की ओर से पौधारोपण अभियान चलाया गया। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के तत्वाधान में मिल कर्मचारियों ने दो हजार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
अभियान की शुरुआत करते हुए एमडी प्रदीप सैनी व एमडी हरिकृष्ण सैनी ने कहा कि पर्यावरण ना केवल पूरे विश्व की सांझी विरासत है। बल्कि सबसे संवेदनशील मुद्दा भी है। जिसके ऊपर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
एमडी हरिकृष्ण सैनी ने कहा कि बड़े स्तर पर इस तरह के कार्यक्रम के जरिए लोगों को प्लास्टिक पॉलिथीन से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जा सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार व मुख्यमंत्री नायब सैनी के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार के एजेंडे भी पर्यावरण संरक्षण सबसे अहम मुद्दों में शामिल है। उन्होंने कहा कि प्रकृति और पर्यावरण सुरक्षित नहीं रहेगा तो मानव का अस्तित्व खतरे में आ सकता है।
मिल की ओर से उपस्थित लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलिथीन से मुक्ति की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर वाइस प्रेसिडेंट जेएन साहा, सजय नागर सिक्योरिटी डीजीएम, एचआर मैनेजर राजेश शर्मा, एडमिन ऑफिसर भूपेन्द्र सिंह, उपेंद्र शुक्ला डीजीएम एनवायरनमेंट सहित सैंकड़ों कर्मचारी उपस्थित रहे ।
Tags
PEHOWA