पिहोवा। डीएवी कॉलेज में चल रहा क्रिकेट टूर्नामेंट रविवार को संपन्न हुआ। समापन पर बतौर मुख्यातिथि भाजपा महिला मोर्चा पिहोवा की मंडल अध्यक्षा व कष्ट निवारण समिति की सदस्य गीता शर्मा ने हिस्सा लिया।
विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देते हुए गीता शर्मा ने कहा कि खेलों में उज्जवल भविष्य की अपार संभावना है। युवाओं को नशे जैसी सामाजिक प्रवृत्ति से दूर रहते हुए खेलों में अपना भविष्य तलाशना चाहिए।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हरियाणा को सबसे बेहतर खेल नीति दी है। जिसके तहत करोड़ों के पुरस्कार और नौकरियां विजेताओं को दी जा रही हैं। इससे युवाओं में खेलों के प्रति उत्साह बढ़ा है।
सरकार के सहयोग से पिहोवा में भी डेरा फतेह सिंह रोड पर क्रिकेट अकादमी और गांव भेरियां के मिनी खेल स्टेडियम में लगभग 14 करोड रुपए की लागत से इंडोर हाल तैयार किया गया है।
Tags
PEHOWA