मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी नालंदा यूनिवर्सिटी की तर्ज पर कुरुक्षेत्र में स्थापित करने जा रहे हैं आयुष यूनिवर्सिटी : संजीव वर्मा

राजेश वर्मा। कुरुक्षेत्र भूमि
कुरुक्षेत्र ,
आयुष विभाग के महानिदेशक एवं अंबाला आयुक्त संजीव वर्मा ने कहा के आयुष हमारी संस्कृति एवं संस्कार का बड़ा विषय है, जिसके कारण पूरी दुनिया में भारत का झंडा बुलंद रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग के मुद्दे को विश्व स्तर पर चर्चा में लाकर देश का सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी योग और आयुष बढ़ाने के लिए नियम और नीति लागू कर रहे। इस बार 21 दिनों तक प्रदेश के हर घर में तक योग प्रोटोकॉल पहुंचाया जा रहा है। प्रदेश में नशा मुक्ति योग युक्त हरियाणा बनाने के लक्ष्य को लेकर कार्य किया जा रहा है।
आयुक्त संजीव वर्मा ने कहा कि कुरुक्षेत्र की पहचान विश्व स्तर पर है। अब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र में नालंदा यूनिवर्सिटी की तर्ज पर आयुष यूनिवर्सिटी स्थापित करने जा रहे हैं। इस यूनिवर्सिटी में पीएचडी तक के कोर्सों को करवाया जाएगा। इसके अलावा प्रदेश में 27 आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी का निर्माण भी किया जा रहा है, जो आयुष को बढ़ावा देने में मदद करेंगी। कार्यक्रम में पहुंचने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व अन्य गणमान्य अतिथियों का आयुक्त संजीव वर्मा ने स्वागत किया।
श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के कुलगुरु प्रो. करतार सिंह धीमान ने विश्वविद्यालय की विस्तार से जानकारी दी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का उद्घाटन व शिलान्यास किए जाने पर आभार व्यक्त किया। कुल सचिव डा. कृष्णकांत ने मेहमानों का आभार व्यक्ति किया।
इस मौके पर उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन, चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, उप चेयरमैन धूमन सिंह किरमच, चेयरमैन सुभाष कलसाना, चेयरमैन गुरनाम सिंह सैनी, जिलाध्यक्ष तिजेंद्र सिंह गोल्डी, वरिष्ठ भाजपा नेता जयभगवान शर्मा डीडी, चेयरपर्सन माफी ढांडा, मदन मोहन छाबड़ा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।


Previous Post Next Post