राजेश वर्मा। कुरुक्षेत्र भूमि
पिहोवा
मां सरस्वती मंदिर, पिहोवा में आज अत्यंत भक्तिमय और उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला, जहां महंत श्री राजेंद्र पुरी जी महाराज ने माथा टेककर मां सरस्वती का आशीर्वाद लिया। उनके आगमन पर पिहोवा वासियों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों, पुष्पमालाओं और जयघोषों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने महाराज जी के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया और उनके दर्शनों को सौभाग्य बताया। साथ ही,
महंत श्री राजेंद्र पुरी जी को शिव सेना हिंदुस्तान की धार्मिक शाखा श्री राम हनुमान सेवा दल और अखिल भारतीय हिन्दू परिषद हरियाणा का अध्यक्ष बनाए जाने पर भी लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया। पिहोवा के निवासियों ने कहा कि महाराज जी की नई जिम्मेदारी से धार्मिक व सामाजिक गतिविधियों को नई ताकत और दिशा मिलेगी। समारोह के दौरान महंत राजेंद्र पुरी जी ने सभी पिहोवा वासियों के स्नेह, सम्मान और समर्थन के लिए आभार जताया तथा समाजहित और धर्म उत्थान के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।
इस मौके पर शिवसेना हिन्दुस्तान प्रदेश अध्यक्ष जागीर मोर, जिला प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, जिला अध्यक्ष रोशन शर्मा, उमाकांत शास्त्री जी ,विनोद शर्मा बजरंगी, मालताराम ,विजयलक्ष्मी, सुनीता रानी, मोहनलाल, संजीव शास्त्री जी, लकी शर्मा ,केशव शर्मा ,जॉनी सैनी सतबीर सिंह मौजूद रहे।
Tags
पिहोवा