ब्रह्मलीन महंत गंगा पुरी महाराज की पांचवीं पुण्यतिथि आज, विशाल भंडारे का आयोजन

 


अभिषेक पूर्णिमा 


पिहोवा, 7 सितंबर।ब्रह्मलीन परम श्रद्धेय महंत गंगा पुरी महाराज की पांचवीं पुण्यतिथि आज 8 सितंबर सोमवार को माता छिन्नमस्तिका धाम अरूणाय के प्रांगण में सुबह 9:30 बजे श्रद्धापूर्वक मनाई जाएगी। जानकारी देते हुए छिन्नमस्तिका धाम के महंत लक्ष्मी नारायण पुरी महाराज ने बताया कि स्थानेश्वर महादेव मंदिर के मुख्य महंत श्रीमान महंत बंसी पुरी महाराज की शुभ प्रेरणा से महंत गंगा पुरी महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर पूजा पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। जिसमें हरियाणा पंजाब चंडीगढ़ सहित अनेक जगहों से श्रद्धालु पहुंचेंगे। इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय श्री संगमेश्वर सेवा दल द्वारा व्यवस्था संभाल रही है। महंत लक्ष्मी नारायण पुरी महाराज ने हवन किया कि सभी इस भंडारे एवं कार्यक्रम में सादर आमंत्रित है।


Post a Comment

Previous Post Next Post