बच्चों के मानसिक व शारीरिक विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद भी बेहद आवश्यक है: रवि मलिक


सारसा गाव के सात बच्चो का चयन

अभिषेक पूर्णिमा/राजेश वर्मा 
कुरुक्षेत्र/पिहोवा, 5 जुलाई: राज्य खेल स्तरीय महाकुंभ कुरुक्षेत्र में आयोजित कराए गए खेलो में सारसा गांव सात बच्चो का चयन हुआ, यह जानकारी देते हुए हैंडबॉल खेल नर्सरी सारसा के संचालक कोच राजेन्द्र फौजी सारसा व कोच संजय फौजी खिजारपुरा ने बताया। इस अवसर पर समरोह के मुख्य अतिथि ऑस्ट्रेलिया से आए हुए समाजसेवी रवि मलिक ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल मानव जीवन का अभिन्न अंग है। पढ़ाई के साथ बच्चों के लिए खेलकूद भी जरूरी है। इससे बच्चों का मानसिक शारीरिक विकास बढ़ता है। साथ ही बौद्धिक क्षमता में भी बढ़ोतरी होती है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्कूल के बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है। यह उनके प्रदर्शन से झलक रहा है। मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कोच राजेन्द्र फौजी सारसा व संजय फौजी खिजरपुरा ने कहा कि वह बच्चों के विकास में कटिबद्ध है। उन्हें शिक्षा के साथ संस्कार देना हमारी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पढ़ाई, खेलकूद विभिन्न प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों में छिपी प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान किया जाता है। 
फोटो कैप्शन: राज्य स्तरीय खेल स्तरीय महाकुंभ में चयन हुए बच्चो को संबोधित करते रवि मलिक।

Post a Comment

Previous Post Next Post