सावन के पांचवे दिन नर्मदेश्वर महादेव मंदिर बिजड़पुर में रुद्राभिषेक, नितिन, सुनीता और आर्यन बने यजमान


राजेश वर्मा। कुरुक्षेत्र भूमि 
बिजड़पुर,

शाहाबाद मारकण्डा के गांव बिजड़पुर स्थित जग ज्योति नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में सावन मास के पांचवे दिन श्रद्धा और भक्ति भाव से भरे वातावरण में रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। शिव भक्तों ने प्रातःकाल से ही मंदिर पहुंचकर दूध, दही, घृत, शहद, गंगाजल और बेलपत्र आदि से भगवान शिव का जलाभिषेक कर आराधना की। शिवलिंग पर विधिवत पूजा अर्पण करते हुए श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और शांति की कामना की।

आज के मुख्य यजमान के रूप में नितिन, सुनीता और आर्यन ने परिवार सहित रुद्राभिषेक में भाग लिया और विधिविधान से पूजन कर भगवान शिव की कृपा प्राप्त की। महंत राजेंद्र पुरी जी महाराज के सान्निध्य में यह धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न हुआ, जिसमें ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण और रुद्रपाठ से वातावरण शिवमय हो गया।

पूजन के पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया और मंदिर समिति की ओर से भंडारे, पेयजल और अन्य सुविधाओं की उत्तम व्यवस्था की गई। सावन के इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर शिव आराधना की और आत्मिक शांति का अनुभव किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post